28.9 C
Madhya Pradesh
September 20, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

बैलगाड़ी पर बैठकर बात कर रहे एमपी के वित्त मंत्री, कांग्रेस ने लिए मजे, कहा- भविष्य में इसी पर बैठना पड़ेगा


एमपी (Madhya Pradesh News Update) के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा की एक तस्वीर वायरल है। वायरल तस्वीर पर कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने मजे लिए हैं। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बैलगाड़ी पर बैठकर फोन से बात कर रहे हैं। यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल है। कांग्रेस विधायक ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से जोड़कर इस पर मजे लिए हैं।
प्रवीण पाठक ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि एमपी सरकार के वित्तमंत्री इतने दूरदर्शी हैं कि उन्हें पता है कि जिस तरह से उनकी सरकार प्रदेश चला रही है, उन्हें भविष्य में बैलगाड़ी पर ही बैठना पड़ेगा। फोन पर चर्चा करते हुए प्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर भी जमकर मजे ले रहे हैं।
राजीव मिश्रा नाम के एक यूजर ने लिखा कि मतबल प्रियंका गांधी को दरवाजे-दरवाजे झाड़ू लगाना पड़ेगा। इस दौरान कई यूजर्स ने प्रवीण पाठक को ट्रोल भी किया है। साथ ही कांग्रेस के 70 साल के कार्यकाल को भी याद दिलाए हैं। गौरतलब है कि प्रवीण पाठक ग्वालियर से विधायक हैं। साथ ही संगठन के कार्यों में भी खूब सक्रिय रहते हैं। एमपी उपचुनाव की तैयारियों को लेकर वह कमलनाथ के साथ भी दिखते हैं।

Related posts

L’art du design des casinos en ligne : comment les espaces de jeu immersifs et les programmes de fidélité transforment l’expérience des slots

Optimiser les programmes de fidélité grâce à Zero‑Lag Gaming : le guide technique ultime pour les opérateurs iGaming

कर्मचारी राज्‍य बीमा निगम अस्पताल में महिला की मौत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment