Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश : विश्राम घाट में रखे 57 अस्थि कलशों का नर्मदा नदी में विसर्जन


कोविड-19 से मरे अपने परिजनों का दाह संस्कार करने के बाद महीनों तक अस्थि कलश नहीं ले जाने के कारण भोपाल के एक विश्राम घाट में रखे 57 अस्थि कलशों को रविवार को नर्मदा नदी में विधि-विधान से विसर्जित कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी से अब तक 10,518 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से अधिकांश की मौत दूसरी लहर के दौरान हुई है।
सुभाष नगर विश्राम घाट के प्रबंधक शोभराज सुखवानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘विश्रामघाट ट्रस्ट और सेवा संस्कार समिति ने रविवार को 57 लोगों की अस्थियां विसर्जित की हैं। इनकी कोविड-19 के कारण मौत हो गई थी। कोरोना वायरस महामारी के कारण उनके परिजन दाह संस्कार करने के महीनों बाद भी उनकी अस्थियां एकत्रित करने नहीं आये थे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए महीनों के इंतजार के बाद इन अस्थियों को हमने एकत्र कर विधि-विधान के साथ होशंगाबाद में पवित्र नदी नर्मदा में विसर्जित कर दिया है।’’
विश्रामघाट ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश शर्मा गुट्टू ने बताया कि नदी में अस्थियां विसर्जन से पहले पंडितों ने सभी हिंदू अनुष्ठान भी किए। उन्होंने कहा, ‘‘हम दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ‘तर्पण’ भी करेंगे।’’

Related posts

Slot‑Math: Come la Probabilità e i Programmi di Fedeltà Trasformano il Gioco d’Azzardo Online

L’été des rouleaux : comment les cultures mondiales inspirent les slots les plus branchés

Experiencia móvil versus escritorio en Casinomallorcaspain.Com: Guía completa para jugadores

Leave a Comment