Pradesh Samwad
देश विदेशराजनीति

अमेरिका से लौटने पर भी पीएम मोदी को आराम नहीं, नए संसद भवन का काम देखने पहुंच गए

सेंट्रल विस्‍टा प्रॉजेक्‍ट के तहत नए संसद भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है। रविवार को, अमेरिका से लौटकर आने के कुछ घंटों बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका जायजा लेने पहुंच गए। करीब एक घंटे तक उन्‍होंने घूम-घूमकर कितना काम हुआ है, क्‍या बचा है, यह सब समझा। नए संसद भवन की कंस्ट्रक्शन साइट पर पीएम मोदी पहली बार पहुंचे थे। न्‍यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से कहा कि पीएम बिना किसी सूचना के अचानक आ गए थे। मोदी रविवार दोपहर ही अमेरिका के थकाऊ दौरे से लौटे थे।
क्‍या एनर्जी है! खूब हो रही मोदी की तारीफ : नई संसद के निर्माण का जायजा लेते मोदी की तस्‍वीरें जब आईं तो केंद्रीय मंत्रियों समेत बीजेपी के कई नेताओं ने इस उम्र में पीएम की ‘ऊर्जा और लगन’ की तारीफ की।
पीएम मोदी ने ही रखी थी इमारत की नींव : मोदी ने पिछले साल उन्होंने नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी। सेंट्रल विस्‍टा प्रॉजेक्‍ट के अगले साल तक पूरा होने की संभावना है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पिछले महीने कहा था कि अगली गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी को नए सेंट्रल विस्टा पर होगी। आजादी के 75वें साल पर संसद का शीतकालीन सत्र नई संसद में होगा।
सेंट्रल विस्‍टा में बस संसद भर नहीं… : सेंट्रल विस्टा प्रॉजेक्‍ट के तहत सिर्फ नई संसद ही नहीं, केंद्र सरकार के कार्यालयों, प्रधानमंत्री कार्यालय और निवास, विशेष सुरक्षा समूह भवन और उपराष्ट्रपति के एन्क्लेव के लिए एक सचिवालय का निर्माण भी होना है।

Related posts

चीन में लोगों का शादी से मोह भंग! 36 साल में सबसे कम जोड़े बंधन में बंधे

Pradesh Samwad Team

WHO ने दुनिया को दी ये बड़ी चेतावनी, भूलकर भी न खाएं इस देश में बनने वाला चॉकलेट

Pradesh Samwad Team

2020 में ही मारा गया हैबतुल्लाह अखुंदजादा, तो क्या अपने सुप्रीम लीडर पर अबतक झूठ बोल रहा था तालिबान?

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment