Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

मधुबन के गुरुवंदना महोत्सव में श्रेष्ठ कला आचार्य से अलंकृत हुईं छह विभूतियाँ


जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कलाकारों ने प्रस्तुत किये कृष्ण भजन

भोपाल । राजधानी भोपाल की ख्याति लब्ध सांस्कृतिक संस्था ‘मधुबन’ के स्वर्ण जयन्ती समारोह के अवसर पर आयोजित इक्यावनवे गुरुवंदना महोत्सव में शीर्षस्थ साहित्यकार डाॅ. देवेन्द्र दीपक, नृत्यगुरु डाॅ. पारुल शाह, मिमिक्री कलाकार श्री के.के. नायकर, छायाकार श्री राजेन्द्र जैन, रंगकर्मी श्री संजीव दवे एवं समाजसेवी श्री गोपाल जी गुप्ता को “श्रेष्ठ कला आचार्य” की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. संतोष चौबे एवं राजनेता श्री कैलाश मिश्रा ने शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया । डाॅ. चौबे ने अपने उद्बोधन में गुरुशिष्य परंपरा जैसी सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण रखने में मधुबन के योगदान को महत्वपूर्ण बताया । राजनेता श्री कैलाश मिश्रा ने कहा कि मधुबन के सिद्ध मंच पर प्रस्तुति देने के बाद अनेक कलाकारों ने प्रसिद्धि के शिखर छुए । सम्मानित कलाकार श्री के.के. नायकर ने कहा कि उन्होंने सदा साफ सुथरी कॉमेडी की इसलिये उन्हें परिवार सहित देखा सुना जाता रहा है । कार्यक्रम के दूसरे चरण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्रीमती कीर्ति सूद अनिल- राजेन्द्र – ओम पौराणिक बंधु, संदीपा पारे, नीना श्रीवास्तव एवं शहजाद ने कृष्ण भजनों की प्रस्तुति दी । श्री मुरलीधर नागराज, जितेन्द्र शर्मा, न ईम अल्लाह वाले आदि ने वाद्यों पर उत्तम संगति प्रदान की । यह जानकारी पं. सुरेश तांतेड़, निदेशक/सचिव द्वारा प्रदान की गई।

Related posts

Jeux synchronisés : comment les free‑spins traversent vos appareils pour une expérience de casino fluide

Gratis‑Spins clever nutzen: So sichern Sie sich Bonus‑Ohne‑Einzahlung und schnelle Auszahlungen bei Bizzo Casino

पीएम केयर्स फंड से देश के हर जिले में ऑक्सिजन प्लांट, 3000 टेस्टिंग लैब, जानें पीएम मोदी की बड़ी बातें

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment