Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

पीएम केयर्स फंड से देश के हर जिले में ऑक्सिजन प्लांट, 3000 टेस्टिंग लैब, जानें पीएम मोदी की बड़ी बातें

पीएम केयर फंड्स (PM Cares Fund) से भोपाल के जेपी अस्पताल में बने ऑक्सिजन जनरेशन प्लांट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल शुभारंभ किया है। पीएम मोदी उत्तराखंड में मौजूद थे। वहीं, पूरे देश में बने प्लांट का लोकार्पण किया है। भोपाल के जेपी अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान के अलावा सांसद साध्वी प्रज्ञा और अन्य मंत्री मौजूद थे। पीएम ने आज पूरे देश में 35 ऑक्सिजन प्लांट का शुभारंभ किया है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम कोरोना की तीसरी लहर को रोकने में जुटे हैं। मध्य्प्रदेश ने वैक्सीनेशन में रिकॉर्ड बनाया है। मध्यप्रदेश में टीकाकरण की गति बढ़ रही है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। हम लगातार टेस्ट करते जा रहे हैं। आज एमपी में चार पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं, फ्री वैक्सीन के लिए उन्होंने पीएम मोदी का धन्यवाद किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लोग समय से टीका लगवा लें। ऑक्सिजन प्लांट की कोई कमी नहीं है। पीएम ने अपने कोष से जो पैसा देकर ऑक्सीजन प्लांट लगवाएं हैं, आज उनका लोकार्पण हो रहा है। कोरोना हार रहा है मध्यप्रदेश जीत की ओर बढ़ रहा है।
जेपी अस्पताल में लगे दो प्लांट : जेपी अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। हर प्लांट की क्षमता एक हजार लीटर प्रति मिनट की है। महीने भर पहले दोनों प्लांट तैयार हो गए हैं। इन दोनों प्लांटों से जेपी अस्पताल में ऑक्सिजन की पूर्ति हो जाएगी। पूरे जिले में अलग-अलग अस्पतालों में 10 ऑक्सिजन प्लांट लगाए जाने हैं। इनमें छह शुरू हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि 100 साल के इस सबसे बड़े संकंट का मुकाबला हम जितनी बहादुरी से कर रहे, उसे दुनिया देख रही। कम समय में हमने जो सुविधाएं तैयार कीं, वो हमारे देश के सामर्थ्य को दिखाता है।
भारत में आम तौर पर एक दिन में 900 मीट्रिक टन, लिक्विड मेडिकल ऑक्सिजन का उत्पादन होता था। डिमांड बढ़ते ही भारत ने इसे 10 गुना ज्यादा बढ़ाया। ये दुनिया के लिए अकल्पनीय लक्ष्य था।
भारत में 93 करोड़ देशवासियों को वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। बहुत जल्द हम 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएंगे।
पीएम ने का कि पीएम केयर्स से स्वीकृत 1150 से अधिक ऑक्सिजन प्लांट्स काम करना शुरू कर चुके हैं। देश का हर जिला पीएम केयर्स से बने ऑक्सिजन प्लांट्स से कवर हो चुका है।

Related posts

Black Friday et Nouvel An en ligne : Comment les Live Dealers dépassent les résolutions et déclenchent des jackpots improbables

Roulette européenne en ligne : comment les tournois mobiles offrent de meilleures chances que le Strip

बगावती तेवर के बाद अब लालू के लाल तेज प्रताप का नया दांव, बनाया अलग संगठन, जानिए क्या है वजह

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment