Pradesh Samwad
खेलदेश विदेश

भारत अभी-अभी हारा है, इस वक्त बात करना ठीक नहीं, ‘खिलाड़ी’ इमरान खान का शर्मिंदगी भरा बयान

भारतीय क्रिकेट फैंस इस वक्त निराश हैं क्योंकि वर्ल्ड कप में पहली बार पाकिस्तान ने भारत को करारी शिकस्त दी है। इस हार के बाद भी भारतीय फैंस अपनी टीम के साथ खड़े हैं लेकिन पाकिस्तान में खेल का इस्तेमाल सियासत के लिए शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने की है। सोमवार को इमरान खान ने अपने भाषण में भारतीय टीम की हार का जिक्र मजाक के रूप में किया।
उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि कल रात पाकिस्तान से क्रिकेट मैच में करारी हार मिलने के बाद भारत के साथ संबंध सुधारने के बारे में बात करने का यह सही समय नहीं है। लेकिन मैं कल्पना करता हूं कि अगर हम किसी तरह सिर्फ एक मुद्दे का हल निकाल पाते तो वह मुद्दा कश्मीर होता।’ इमरान खान खुद एक खिलाड़ी रह चुके हैं इसके बावजूद उनका बयान खेल भावना के ठीक विपरीत है।
कप्तान और मेंटर ने दी पाकिस्तान को बधाई : इमरान खान ने यह बयान सऊदी अरब की राजधानी रियाद में दिया। वह पाकिस्तान-सऊदी इन्वेस्टमेंट फोरम को संबोधित कर रहे थे। दूसरी ओर हार के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और मेंटर एमएस धोनी को जीत के लिए पाकिस्तान को बधाई देते हुए देखा गया। मैच के बाद प्रेस कान्फ्रेंस में कोहली ने पाकिस्तान टीम को बधाई दी और कहा कि हम जैसा चाहते थे वैसा रिजल्ट नहीं रहा लेकिन पाकिस्तान टीम ने निश्चित रूप से हमें मात दी।
आवाम को अपने हाल पर छोड़ सऊदी अरब पहुंचे इमरान : पाकिस्तान में कट्टरपंथी तहरीक ए लब्बैक पाकिस्तान (TLP) के समर्थकों के लाहौर और इस्लामाबाद सहित कई शहरों में उत्पात मचाया हुआ है। इस बीच प्रधानमंत्री इमरान खान अवाम को अपने हाल पर छोड़कर उमराह के लिए सऊदी अरब पहुंचे हुए हैं। इतने तनावपूर्ण माहौल में इमरान खान की अनुपस्थिति को लेकर पाकिस्तान में राजनीति भी गरमाई हुई है।

Related posts

नेपाल में अमेरिकी सहायता के खिलाफ दुष्‍प्रचार में जुटे चीनी जसूसी, सीक्रेट रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Pradesh Samwad Team

आधी दुनिया का चक्कर लगाकर सिर्फ सेमीफाइनल जीतने नहीं आते है… जश्न नहीं मनाने पर बोले नीशाम

Pradesh Samwad Team

‘जब तक आरसीबी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीतेगी तब तक नहीं करूंगी शादी’, मैच के दौरान खूबसूरत लड़की ने लहराया पोस्टर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment