Pradesh Samwad
मनोरंजन

ब्रिटनी स्पीयर्स ने बॉयफ्रेंड सैम संग रचाई शादी

हॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर ने पार्टनर सैम असगरी संग अपनी नई जिंदगी की शुरूआत कर ली है। एक्ट्रेस हाल ही में सैम संग शादी के पवित्र बंधन में बंध गई हैं। ब्रिटनी स्पीयर्स की ये तीसरी शादी हैं। हालांकि, सैम संग एक्ट्रेस की शादी में उनके एक्स पति जेसन अलेक्जेंडर बखेड़ा खड़ा कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटनी स्पीयर्स की शादी के कुछ घंटे पहले ही जेसन अपनी एक्स-वाइफ के कैलिफोर्निया स्थित घर में घुस गए। जेसन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आकर इसके बारे में बताया और फिर सीधा वेडिंग वेन्यू में पहुंच गए। लाइव में जेसन सिक्यॉरिटी गार्ड्स को ये बताते हुए नजर आए कि ब्रिटनी स्पीयर्स ने उन्हें अपनी शादी में इनवाइट किया है, मगर गार्ड्स ने उन्हें रोक दिया। हजार कोशिशों के बावजूद जब गार्ड्स ने जेसन को अंदर नहीं जाने दिया तो जेसन की सिक्यॉरिटी गार्ड्स के साथ झड़प हो गई और वो चिल्लाकर कहने लगे कि ब्रिटनी मेरी पहली वाइफ है.. मैं उनका पहला हस्बैंड हूं..मैं यहां उनकी शादी में आया हूं।
बता दें कि जेसन और ब्रिटनी स्पीयर्स की शादी 2004 में हुई थी और ये शादी सिर्फ 55 घंटे ही टिक पाई थी। जेसन के बाद ब्रिटनी स्पीयर्स ने केविन फेडरलाइन संग 2004 में शादी रचाई। हालांकि, साल 2007 में भी उनकी शादी टूट गई। ब्रिटिनी दो जुड़वा बच्चों की मां भी हैं।
कुछ समय पहले ये खबर आई थी कि ब्रिटनी स्पीयर्स की प्रेग्नेंट की खबर सामने आई थी। हालांकि, बाद में उनका मिसकैरिज हो गया था।

Related posts

Shahrukh Khan’s son Aryan threw a party with friends, see fun picture

Pradesh Samwad Team

‘जेम्स बॉन्ड’ एक्टर डैनियल क्रैग हुए कोरोना संक्रमित

Pradesh Samwad Team

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई बेटी की पहली झलक, लंबा पोस्ट लिखा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment