Pradesh Samwad
खेल

ब्राजील ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी गौरांशी ने की डीजी होमगार्ड पवन जैन से सौजन्य भेंट

ब्राजील में आयोजित डेफ ओलिम्पिक के टीम इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल कर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली मध्यप्रदेश राज्य बैंडमिंटन अकादमी की खिलाड़ी गौरांशी शर्मा ने पुलिस महानिदेशक होमगार्ड श्री पवन जैन से सौजन्य भेंट की। श्री जैन ने गौरांशी द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अर्जित इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें बधाई एवं शाबाशी देकर आगे भी इसी तरह की उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर गौरांशी की मां प्रीति शर्मा, पिता गौरव शर्मा (दोनों मूक बधिर) तथा ताऊ सौरव शर्मा भी उपस्थित थे। ताऊ सौरभ शर्मा ने गौरांशी को मिले स्नेह और सहयोग के लिए श्री पवन जैन का आभार व्यक्त किया।

Related posts

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की मां का निधन, टि्वटर पर दी जानकारी

Pradesh Samwad Team

स्वर्गीय रिज़वान अहमद स्मृति टेबल टेनिस प्रतियोगिता हर्षित, राज अहिरवार, शुभ कुमार , भावजोत, शर्की, उर्फी फाइनल में।

Pradesh Samwad Team

पाकिस्तान दौरा रद्द करने पर इंग्लैंड पर भड़के माइकल होल्डिंग, भारत के साथ ऐसा कभी नहीं करता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment