Pradesh Samwad
मनोरंजन

बॉलिवुड की नकल कर रहा है हॉलिवुड? ऐक्टर रयान रेनॉल्ड्स ने कहा- हां


कैनेडियन ऐक्टर रयान रेनॉल्ड्स (Ryan Reynolds) की फिल्म Free Guy का प्रमोशनल वीडियो (Ryan Reynolds Video) यूट्यूब पर शेयर किया गया है। रयान रेनॉल्ड्स का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कैनेडियन ऐक्टर रयान रेनॉल्ड्स (Ryan Reynolds) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह भारत के फैंस से कह रहे हैं कि हॉलिवुड फिल्म बॉलिवुड से प्रभावित हैं। रयान रेनॉल्ड्स की फिल्म Free Guy का प्रमोशनल वीडियो (Ryan Reynolds Video) यूट्यूब पर शेयर किया गया है।
वीडियो में फिल्म के खतरनाक सीन्स दिखाई देते हैं। वीडियो के आखिर में रयान रेनॉल्ड्स कहते हैं, ‘अगर आप सोच रहे हैं कि हॉलिवुड हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड की नकल कर रहा है? तो इसका जवाब हां है और हमें इसमें कोई शर्म नहीं है।’
साल 2019 में एक इंटरव्यू में रयान रेनॉल्ड्स ने कहा था कि वह भारतीय संस्कृति और भारतीय सिनेमा के फैन थे। रयान रेनॉल्ड्स ने कहा था, ‘मुझे भारतीय संस्कृति और फिल्में पसंद हैं। मुझे लगता है कि सिनेमा में भारत से बड़ा कोई योगदान नहीं है। जब मैं बच्चा था तो मुझे भारत की कुछ फिल्म देखने को मिलीं। मुझे भारत आना और अपने फैंस से मिलना अच्छा लगता है।’
रयान रेनॉल्ड्स की फिल्म Free Guy भारत में 17 सिंतबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। ये फिल्म एक बैंक टेलर के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स बैंक टेलर का रोल कर रहे हैं। जब उसको पता चलता है कि उसकी दुनिया खत्म हो रही है तो वह हीरो बनने की और दिन बचाने का फैसला करता है।

Related posts

जेल से रिहा होते ही प्रेग्नेंट रिहाना संग स्पॉट हुए ASAP ROCKY

Pradesh Samwad Team

KBC 13: वीरेंद्र सहवाग ने पाक पर फिर कसा तंज, बोले- ‘हम तो बाप हैं उनके’, सुनकर हंसी नहीं रोक सके अमिताभ- गांगुली

Pradesh Samwad Team

एक्टर अहमद बेनाइसा का निधन, लंबी बीमारी के चलते दुनिया को कहा अलविदा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment