Pradesh Samwad
देश विदेश

बैठक जलवायु परिवर्तन पर और बाइडन के काफिले ने ही फैला दिया 1 लाख kg कार्बन, मचा बवाल

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इस समय यूरोप दौरे पर हैं। रोम में जी-20 शिखर सम्मेलन खत्म करने के बाद आज वे स्कॉटलैंड के ग्लासगो पहुंचने वाले हैं। आज इस शहर में जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन (सीओपी-26) का आगाज होना है। ग्लोबल वॉर्मिंग पर बात करने पहुंचे जो बाइडन के काफिले ने यूरोप दौरे में लगभग 1 लाख टन (2.2 मिलियन टन) कार्बन का उत्सर्जन किया है। जिसके बाद अमेरिका सहित पूरी दुनिया के पर्यावरण विशेषज्ञ जो बाइडन की आलोचना कर रहे हैं। वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से मिलने पहुंचे जो बाइडन के काफिल में 85 से ज्यादा गाड़ियां शामिल थीं।
बाइडन के काफिले के विमानों से फैला सबसे ज्यादा प्रदूषण : जो बाइडन के इटली और ब्रिटेन दौरे में एयरफोर्स वन के अलावा तीन और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट शामिल हैं। इनमें से एक में अमेरिकी राष्ट्रपति की स्पेशल कार द बीस्ट समेत कई अन्य गाड़ियां और इक्विपमेंट्स लदे हुए हैं। बाकी के विमानों में सीआईए, सीक्रेट सर्विस और अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं। अकेले इन चार विमानों से 2.16 मिलियन पाउंड कार्बन का उत्सर्जन होगा। बाकी का हिस्सा बाइडन के काफिले में शामिल कारों से उत्सर्जित होगा।
3 किमी में एक किग्रा कार्बन उत्सर्जित करते हैं ये विमान : जो बाइडन के हवाई काफिले में मोडिफाइड बोइंग 747 विमान शामिल हैं। इसे एयरफोर्स वन के नाम से भी जाना जाता है। जब अमेरिकी राष्ट्रपति एयरफोर्स वन पर सवार होकर किसी दूसरे देश की यात्रा करते हैं, तब दो विशाल सी -17 ग्लोबमास्टर विमान कारों और हेलीकॉप्टरों को संबंधित देश में पहुंचाते हैं। एयरफोर्स वन सहित बाकी के सभी एयरक्राफ्ट औसतन 54 पाउंड कार्बन प्रति मील उत्सर्जित करते हैं। अपनी यूरोप यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति के 10,000 मील की दूरी हवाई रास्ते से तय करने का कार्यक्रम है। बाकी का रास्ता वो अपनी कार से तय करेंगे।
बाइडन की कैडिलेट कार भी फैलाती है प्रदूषण : जो बाइडन की कैडिलेड द बीस्ट कार किसी बख्तरबंद गाड़ी से कम सुरक्षित नहीं है। यह कार 1 लीटर ईंधन में करीब 3 किलोमीटर का एवरेज देती है। शुक्रवार को पोप फ्रांसिस से मिलने पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के काफिले से 8.75 पाउंड कार्बन प्रति मील का उत्सर्जन हुआ था। यह किसी औसत कार से लगभग 10 गुना ज्यादा कार्बन उत्सर्जन है। इटली को कोरोना नियमों के अनुसार, जो बाइडन के काफिले में करीब 85 कारें शामिल थीं।
आलोचना हुई तो वाइट हाउस को देनी पड़ी सफाई : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इटली की राजधानी रोम में विला टवेर्ना में रुके थे। यहां से उन्होंने वेटिकन सिटी की लगभग 7 किलोमीटर की दूरी कार के जरिए पूरी की। एक अनुमान के मुताबिक जो बाइडन के कारों के काफिले ने इस छोटी यात्रा के दौरान 373 पाउंड कार्बन का उत्सर्जन किया। अमेरिकी राष्ट्रपति के कारों के लंबे काफिले को लेकर खूब आलोचना भी की गई, जिसके बाद वाइट हाउस ने सफाई देते हुए कहा कि यह अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए जरूरी था।

Related posts

हमास ने इस्माइल हनिया को दोबारा बनाया अपना सर्वोच्च नेता, इजरायल के लिए कितना खतरनाक?

Pradesh Samwad Team

BJP-RSS भारत का असल टुकड़े-टुकड़े गैंग’, कांग्रेस बोली- ये दोनों भाई को भाई के खिलाफ उकसा रहे

Pradesh Samwad Team

यूक्रेनी राष्ट्रपति बोले- यह अत्याचार है : रूस ने मैटरनिटी हॉस्पिटल पर बरसाए बम, मलबे में दबे कई बच्चे

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment