Pradesh Samwad
खेल

बीसीसीआई द्वारा आयोजित एक दिवसीय सीनियर महिला ट्राफी के क्वार्टर फ़ाइनल मुकाबले में कर्नाटक ने मध्यप्रदेश को हराया

बीसीसीआई द्वारा आयोजित एक दिवसीय सीनियर महिला ट्राफी के क्वार्टर फ़ाइनल मुकाबले में कर्नाटक ने मध्यप्रदेश को हराया एक दिवसीय सीनियर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में आज कर्नाटक बे मध्यप्रदेश को 5 विजेट से हराया। मध्यप्रदेश की युवा खिलाड़ी सौम्या तिवारी 45 रन और अनुष्का शर्मा के 2 विकेट के बाद भी मध्य प्रदेश को हार का सामना करना पड़ा।
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कर्णाटक ने टॉस जीत कर मध्यप्रदेश को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मध्य प्रदेश की बालिकाओं. ने सौम्य के 73 गेंद में 3 चौकों की मदद से 45 रन, पूजा वस्त्रकार के 75 गेंद पर 2 चौके व् 1 छक्के की मदद से 40 रनों की पारी की बदौलत 48 ओवर में 9 विकेट खो कर 169 रन बनाए। कर्णाटक की ओर से चंदू, इस आर पाटिल व् सी प्रत्युषा ने 2-2 विकेट लिए।
बल्लेबाजी के लिए उतरी कर्णाटक की टीम ने के प्रत्युषा के 58 गेंदों में 45 व् शुभा के 43 रनो के अलावा दिव्या की 28 रनो की पारी की मदद से 42.2 ओवर में 5 विकेट पर 170 रन बना कर मुकाबला जीत लिया।
मध्य प्रदेश की ओर से अनुष्का शर्मा ने 2 के साथ पूनम, प्रीती व् सलोनी ने 1-1 विकेट लिए। इस प्रकार सौम्या के 45 रनों की पारी के बाद अनुष्का के झटके 2 विकेट भी मध्य प्रदेश को जीत दिलाने में नाकाम रही।

Related posts

शास्वत कोहली के शानदार अरदशतक की बदौलत दिल्ली विकास प्राधिकरण की हेरिटेज स्काईवर्ड क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार जीत

Pradesh Samwad Team

U 16 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न सेन्ट माइकल क्रिकेट अकादमी ने क्रिकेट क्लब ऑफ भोपाल को और मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ने राजगढ़ को हराया

Pradesh Samwad Team

स्व. हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति T-20 डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता : रिआन और डीजीपी इलेवन ने अपने अपने मैच जीते

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment