34.7 C
Madhya Pradesh
June 13, 2026
Pradesh Samwad
लाइफ स्टाइल

बिन ब्लाउज के साड़ी पहन इस मर्द ने लूटी इंटरनेट पर वाहवाही, इसके आगे तो लड़किया भी ना टिकें

आपका पर्सनल स्टाइल कितना भी स्टाइलिश क्यों न हों, लेकिन जब आप साड़ी पहनकर तैयार होती हैं, तो उसकी बात ही कुछ और होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि साड़ी से ज्यादा सेक्सी-वर्सटाइल और एलिगेंट आउटफिट शायद ही कोई दूसरा हो। इंडियन एक्ट्रेसेस से लेकर फेमस फैशन डिजाइनर्स तक साड़ी न केवल सभी का फेवरेट अटायर बना हुआ है बल्कि इसमें नए-नए एक्सपेरिमेंट्स कर वह फैशन गोल्स सेट करने से भी खुद को नहीं रोक रहे। यही एक वजह भी है कि फ्यूजन और रीमिक्स के इस दौर में भी साड़ी एक क्लासिक स्टाइल बना हुआ है।
हालांकि, इतना खूबसूरत पहनावा होने के बाद भी साड़ी केवल महिलाओं के लिए ही क्यों बनी है? कोलकाता के रहने वाले पुष्पक सेन (Kolkata Based Fashion Influencer Pushpak Sen) का एक ऐसा ही सवाल है, जिन्होंने दाढ़ी मूंछों के साथ अलग-अलग स्टाइल से साड़ी पहनकर सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान खींच लिया। (सभी फोटोज-@thebongmunda)
कौन हैं पुष्पक सेन? : पुष्पक सेन उन लोगों में से एक है, जिन्हें न केवल साड़ियां पहनना काफी अच्छा लगता है बल्कि वह एंड्रोजेंस ड्रेसिंग को बढ़ावा भी देना चाहते हैं। दरअसल, यह सारा किस्सा उस समय शुरू हुआ था, जब कोलकाता के सोवाबाजार में सड़क के किनारे एक चाय बेचने वाले से पुष्पक चाय देने के लिए कहते हैं।
इस दौरान दाढ़ी-मूंछ वाले व्यक्ति को साड़ी पहने देख लोग न केवल हैरान रह गए थे बल्कि दुकानदार प्रकाश दास ने सामने दिख रहे दृश्य को समझने में भी कुछ समय का समय लिया था। इस घटना के बाद से पुष्पक को पहचान मिलनी शुरू हो गई थी।
बिन ब्लाउज के साथ साड़ी वाली फोटो मचा रही तहलका : दरअसल, पुष्पक ने हाल ही में एक फोटोशूट कराया था, जिसमें उन्हें बिन ब्लाउज के साथ साड़ी पहने हुए देखा जा सकता था। बंगाली ट्रेडिशनल वाली इस साड़ी में पुष्पक ने न केवल अपना एकदम अनूठा लुक पेश किया बल्कि उनकी बॉडी पॉजिटिविटी से इस बात का भी पता चल रहा था कि वह साड़ी में कितना कॉम्फर्टेबल महसूस कर रहे थे।
अगर इनके इंस्टाग्राम पर एक नजर डालेंगे तो देखेंगे कि पुष्पक सेन हर तरह की साड़ी को आसानी से कैरी कर सकते हैं। इन्होंने सालों पहले साड़ी को धोती की तरह पहनना शुरू किया था, जो अब इनके डेली रूटीन वाले क्लोद्स में शामिल हो गई है। इस साड़ी की दीवानी हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, करीना कपूर से लेकर तारा सुतरिया तक सभी की है फेवरेट
क्यों हुआ साड़ी पहनने का मन : एक लीडिंग वेबसाइट को इंटरव्यू देते हुए पुष्पक ने खुद बताया कि मैंने अपनी लाइफ के खास इवेंट में साड़ियों को धोती की तरह इस्तेमाल किया है। लेकिन मैंने पहली बार साड़ी तब पहनी जब मैं इटली गया। मैंने इटली में साउथ एशिया के लोगों को साड़ी पहने हुए देखा था, जहां इंडियन और बांग्लादेशी दोनों शामिल थे।
इटली एक फैशनेबल देश है। वहां मुझे लगा कि मैं उनमें से एक नहीं होना चाहता हूं। यही एक वजह भी है कि मैंने साड़ी पहनना शुरू कर दिया था।

Related posts

नहाते समय हर कोई भूल जाता है अपने इन 5 अंगों को धुलना, हो सकती है जानलेवा बीमारी

Pradesh Samwad Team

बच्‍चों के लिए वो काम करता है मोबाइल, जो कभी-कभी पेरेंट्स भी नहीं कर पाते

Pradesh Samwad Team

आप अपने लिए एक सही जीवनसाथी चुने, इसके लिए हम आपको कुछ आसान से टिप्स बताने जा रहे हैं

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment