Pradesh Samwad
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग उठाया बेस बॉल मैच लुत्फ


बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा हर एंगल से परफेक्ट एक्ट्रेस हैं। लुक से लेकर काम और फैमिली तक को उन्हें सब कुछ अच्छे से मेनटेन करना आता है। वह काम के साथ-साथ अपनी फैमिली और उनकी खुशियों का भी खूब ख्याल रखती हैं और पति निक जोनस संग भी क्वालिटी टाइम स्पैंड करती नजर आती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने पति संग बेस बॉस मैच का लुत्फ उठाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फैंस कपल की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
लुक की बात करें तो पति निक जोनस के लिए चीयरलीडर बनी प्रियंका चोपड़ा बेसबॉल शर्ट, क्रॉप टॉप और रेड पैंट में सुपर गॉर्जियस लग रही हैं।
इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-Game Day. फैंस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में सेरोगेसी के जरिए बेटी के माता-पिता बने हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। हालांकि कपल ने अभी तक अपनी बेटी के नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है और न ही कोई तस्वीर शेयर की है।

Related posts

पॉर्न केस में पति Raj Kundra को जमानत मिलने के बाद Shilpa Shetty का पोस्ट- एक बुरे तूफान के बाद…

Pradesh Samwad Team

महामारी के बीच ‘बेल बॉटम’ की शूटिंग के बारे में वाणी ने शेयर किए अपने अनुभव

Pradesh Samwad Team

सैफ अली खान ने किया खुलासा, करीना कपूर ने सरोगेसी के लिया बनाया था मन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment