Pradesh Samwad
मनोरंजन

आज होगा सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार,11 बजे परिवार को सौंपा जाएगा एक्टर का पार्थिव शरीर


”बिग बाॅस 13′ के विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। सिद्धार्थ का यूं असमय चले जाने हर किसी को सदमा दे गया। एक्टर ने 2 सितंबर को 40 की उम्र में अंतिम सांस ली। सिद्धार्थ का निधन हार्ट अटैक से हुआ। सिद्धार्थ के निधन से फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई शोक में डूब गया है।बिग बॉस 13 के बाद से एक्टर के करियर को एक नई उड़ान मिली थी। अब आज सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार किया जाएगा
आज 11 बजे होगा अंतिम संस्कार : आज सुबह 11 बजे दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार को उनका शव सौंपा दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुंबई पुलिस भी उसी दौरान अपना आधिकारिक बयान जारी कर सकती है।
खबर के अनुसार दिवंगत एक्टर के पार्थिव शरीर को सुबह 9 बजे के करीब ब्रह्माकुमारी दफ्तर ले जाया जाएगा। वहां पूजा पाठ होगा उसके बाद उनके शरीर को घर ले जाया जाएगा। सिद्धार्थ का घर ओशिवारा में है और ओशिवारा के बैकुंठभूमि वर में उनका अंतिम संस्कार होगा।
बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ को आखिरी बार उनकी मां के साथ रात में वॉक करते देखा गया था। जॉगिंग करके घर वापस आने के बाद उन्होंने थोड़ा रेस्ट किया था और फिर सोने चले गए थे। उनके साथ मां और गर्लफ्रेंड शहनाज भी लंबे समय से रह रही थीं। इसी बीच एक्टर को कुछ बेचेनी महसूस हुई थी। इस बारे में सिद्धार्थ ने शहनाज गिल और मां को बताया था। करीब 1 बजे मां ने उन्हें पानी दिया और फिर से सोने के लिए कहा। तब सिद्धार्थ समझ नहीं पाए कि ये बेचैनी उन्हें हार्ट अटैक की वजह से हो रही है। इसके बाद सुबह करीब 3 बजे मां मेडिटेशन के लिए उठी तो उन्होंने सिद्धार्थ की मां ने देखा कि वो सो रहे है इसलिए मेडिटेशन के लिए दूसरे रूम में चली गई। लेकिन मेडिटेशन से आने के बाद मां ने देखा की उनकी बॉडी में कोई हलचल नही थी, वो काफी देर से एक ही करवट सोए थे।
मां और शहनाज गिल ने उन्हें काफी जगाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं उठे। परिवार के लोगों की लाख कोशिश के बाद भी उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद फौरन फैमिली डॉक्टर को बुलाया गया। घर पहुंचकर डॉक्‍टर ने उनकी जांच की और उन्‍हें मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद 9 बजकर 25 मिनट पर सिद्धार्थ के परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्‍टर ने १करीब साढ़े 10 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया।
सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। इसके बाद साल 2004 में उन्होंने टीवी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। टीवी इंडस्ट्री में सफलता के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने बॉलीवुड का भी रुख किया। सिद्धार्थ ने 2014 में ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

Related posts

एसिड अटैक सर्वाइवर की जान बचाने में दीपिका ने दिया योगदान

Pradesh Samwad Team

20 सालों बाद फिर एक साथ आए ड्रयू बैरीमोर, टॉम ग्रीन

Pradesh Samwad Team

बहुचर्चित फिल्म ‘पेन हसलर्स’ में नजर आएंगी हॉलीवुड क्वीन एमिली ब्लंट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment