Pradesh Samwad
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने नाम के आगे से हटाया जोनस


बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति हॉलिवुड सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) पॉप्युलर कपल में से एक हैं। दोनों एक-दूसरे पर अक्सर प्यार जताते हैं और वह इसकी झलक सोशल मीडिया पर फैंस को दिखाते हैं। अब उनके फैंस के लिए एक हैरान करने वाली खबर है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने नाम के आगे से जोनस हटा दिया है।
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी के बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जोनस जोड़कर अपना नाम बदल लिया था। वह प्रियंका चोपड़ा जोनस लिखती थीं। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा ने अचानक से अपने नाम के आगे जोनस हटाकर अपने फैंस को चिंता में डाल दिया है। इसके साथ ही फैंस के बीच इस बात पर चर्चा हो रही है कि ये कपल तलाक तो नहीं ले रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने भले ही अपने नाम से जोनस हटा लिया है, लेकिन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अभी भी एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं।
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर, 2018 को शादी की थी। वह जल्द ही अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाने वाले हैं। बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिवाली एक साथ मनाई थी। इसकी तस्वीर ऐक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार बॉलिवुड फिल्म ‘द वाइट टाइगर’ में नजर आई थीं। प्रियंका चोपड़ा हॉलिवुड फिल्म ‘सिटाडेल’, ‘टेक्स्ट फॉर यू’ और ‘मैट्रिक्स 4’ के अलावा फिल्म ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ काम करती दिखाई देंगी।

Related posts

एम्बर हर्ड को सउदी के इस आदमी ने किया प्रपोज, कहा- मुझसे शादी कर लो

Pradesh Samwad Team

मेरे ऊपर लगे सभी आरोप गलत हैं : जॉनी डेप

Pradesh Samwad Team

भूमि पेडनेकर: मैं हमेशा खुद पर भरोसा करके प्रोजेक्ट चुनती हूं

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment