Pradesh Samwad
राजनीति

प्रधानमंत्री मोदी आज पीएम-किसान योजना की अगली किश्त जारी करेंगे, 9.75 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में आएंगे 19,500 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की अगली किश्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक, इसके माध्यम से 9.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 19,500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का ट्रांसफर किया जा सकेगा।
लाभार्थी किसान परिवार को हर 6000 रुपये दिए जाते हैं : इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान लाभार्थियों से बातचीत करने के बाद उन्हें संबोधित भी करेंगे। पीएम-किसान योजना के तहत पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को 6000 रुपये प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ दिया जाता है और इस वित्तीय लाभ को 2000 रुपये की तीन किश्तों में हर 4 महीन में प्रदान किया जाता है।
सीधे लाभार्थियों के खाते में जाता है यह पैसा : आपको बता दें कि यह धनराशि को सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। पीएमओ ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत अब तक 1.38 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि किसान परिवारों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी उपस्थित रहेंगे।
‘NDA की सरकार किसानों का जीवन आसान बनाने का काम कर रही’ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार देश के किसानों का जीवन आसान बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और ऐसा ही एक प्रयास प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री का यह बयान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत वित्तीय लाभ की अगली किश्त जारी करने से ठीक एक दिन पहले आया।
किसानों के खाते में 19,500 करोड़ रुपये होंगे ट्रांसफर : आपको बता दें कि डिजिटल माध्यम से देशभर के 9.75 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में आज 19,500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इसेस पहले पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘देश के परिश्रमी किसानों के जीवन को अधिक से अधिक आसान बनाने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में मुझे कल दोपहर 12.30 बजे ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की अगली किस्त जारी करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।’

Related posts

मप्र के मंत्री ने चौहान को बताया टंट्या भील का अवतार, कांग्रेस ने कहा आदिवासियों का अपमान

Pradesh Samwad Team

पीएम मोदी को बर्थडे गिफ्ट देने से चूका एमपी, वैक्सीनेशन महाअभियान 3.0 में आगे निकले कर्नाटक, बिहार और यूपी

Pradesh Samwad Team

कांग्रेस के शिवपुरी के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस पूर्व महासचिव श्री कमल सिंह रघुवंशी, जिला महामंत्री कांग्रेस शिवपुरी श्री आलोक शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया (टीम कमलनाथ) श्री गौरव शर्मा,  सेवादल कांग्रेस उपाध्यक्ष होशंगाबाद श्री राहुल सिंह सहित 100 से अधिक कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण 

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment