Pradesh Samwad
देश विदेश

पाकिस्तानी जनता पर फिर महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल के दाम 30 रुपए बढ़े

पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने गुरुवार को पेट्रोल की कीमतों में 30 रुपए की बढ़ोतरी की घोषणा की। एक हफ्ते में दूसरी बार दाम बढ़ाए गए हैं। इसके बाद पेट्रोल का दाम पाकिस्तान में 209.86 रुपए हो गया है। वहीं डीजल की कीमतें 204.15 रुपए लीटर हो गईं। इससे पहले भी बृहस्पतिवार को पेट्रोल की कीमतों में 30 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।
वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने गुरुवार को कहा कि 30 रुपए बढ़ाने के बावजूद भी सरकार को 9 रुपए का नुकसान हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम ईंधन पर किसी भी तरह का टैक्स नहीं जमा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) से हर रोज बातचीत कर रही है। हम सभी मांग नहीं मान सकते लेकिन कुछ प्वाइंट्स पर हम सहमत हो सकते हैं।
गेहूं और चीनी की नहीं बढ़ेंगी कीमतें : पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से सभी चीजों की कीमतों में भी असर दिखता है। लेकिन पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने दावा किया है कि वह बाकी चीजों की कीमतों को स्थिर रखना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि गेहूं की कीमतें 70 रुपए प्रति किलो और 40 रुपए प्रति किलो पर बनी रहे। इससे पहले भी कीमतों की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद पीएम शहबाज शरीफ ने महंगाई का ठीकरा इमरान खान पर फोड़ा और कहा कि देश को दिवालिया होने से बचाने के लिए ऐसा करना पड़ रहा है।
रूस से तेल का नहीं मिला ऑफर : पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा कि उन्हें अगर अमेरिकी प्रतिबंधों का डर न होता तो पाकिस्तान भी रूस से सस्ता तेल खरीदता। इस्माइल ने कहा कि हमें लगता है कि पाकिस्ती बैंकों के लिए यह संभव नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान को अभी तक रूस से सस्ते तेल का कोई ऑफर नहीं मिला है। हालांकि उन्होंने यह माना कि इमरान खान सरकार ने रूस से सस्ते तेल को लेकर बातचीत की थी।

Related posts

यूक्रेन के जनरल ने दी चेतावनी, जनवरी में हमले की तैयारी कर रहा रूस, तैनात किए 92 हजार सैनिक

Pradesh Samwad Team

‘अदालतों पर लगा दीजिए ताला’, आरोपी हाजिर नहीं हुआ तो भड़के पाकिस्तानी CJI, इमरान खान को दी चेतावनी!

Pradesh Samwad Team

एक्शन का रिएक्शन और अब मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, किसान आंदोलन को कहां ले जा रहे राकेश टिकैत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment