Pradesh Samwad
खेल

पांचवी मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता फेथ क्रिकेट क्लब ने बी एम सी सी को हरा किया खिताब पर कब्ज़ा आई पी सी सीनियर्स फाइनल में , मयंक सीनियर्स से खिताबी मुकाबला आज

स्पोर्ट्स क्लब ऑफ भोपाल और भोपाल क्रिकेट अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में पांचवी मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता में मास्टर्स ग्रुप में आज दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आई पी सी सीनियर्स और गत तीन वर्षो की विजेता रेलवे मास्टर्स के मध्य खेला गया । रेलवे मास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया । आई पी सी ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में 1विकेट पर 217 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जय प्रकाश यादव ने प्रतियोगिता में लगातार दूसरा नाबाद शतक लाग्या उन्होंने 54 गेंद में 111 रन, मोहसिन हसन ने 25 गेंद में 58 रन और सोहेल मसूद ने 41 रन की पारी खेली। मुबारक को एकमात्र सफलता मिली। जवाबी पारी खेलने उतरी रेलवे मास्टर्स की टीम 18 ओवर में 8 विकेट खोकर 124 रन ही बना पाई। समी ने 27, विवेक परिहार ने 20 और जीवन ने 17 रन बनाए। मदन यादव ने 2 विकेट लिए । जय प्रकाश यादव को मेन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें फेथ ग्रुप के डायरेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह तोमर जी ने पुरुस्कृत किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री बृजेश श्रीवास्तव , टीम भोपाल के चयनकर्ता श्री फरीद खान, वरिष्ठ क्रिकेटर मोहनीश मिश्रा रामेश्वर भार्गव, मुकेश द्विवेदी आदि उपस्थित थे। आज मास्टर्स ग्रुप के ओपन ग्रुप इंटर क्लब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला फेथ क्रिकेट क्लब और बी एम सी सी के मध्य खेला गया। फेथ क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में 6 विकेट खोकर 213 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अनिकेत वर्मा ने 87 ,सुनील विश्नोई ने 41 और गौरव पिचोंनिया ने 16 गेंद में ताबड़तोड़ 53 रनों की पारी खेली। गौतम रघुवंशी ने 3 ,मृदुल और नवीन ने 1 1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी बी एम सी सी की पूरी टीम प्रियांशु शुक्ला की घातक गेंदबाज़ी के आगे ढेर हो गयी और 11.2ओवर में 79 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी। फेथ क्रिकेट क्लब के प्रियांशु शुक्ला ने 6, राहुल और कृष मल्हौत्रा ने 2 2 विकेट लिए। मेन ऑफ द मैच प्रियांशु शुक्ला रहे।। यह रहे सर्वश्रेठ बेस्ट बैट्समैन अनिकेत वर्मा (फेथ क्रिकेट क्लब) बेस्ट बौलर प्रियांशु शुक्ला (फेथ क्रिकेट क्लब) बेस्ट विकेट कीपर जैद (मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी) मेन ऑफ द फाइनल प्रियांशु शुक्ला (फेथ क्रिकेट क्लब) *कल मास्टर्स ग्रुप का खिताबी मुकाबला मयंक सेनियर्स और आई पी सी सेनियर्स के मध्य खेला जाएगा।

Related posts

भेल अंतर विभागीय प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

10 मीटर एयर रायफल मेन सीनियर फायनल में पार्थ पहले, अभिनव दूसरे और संदीप तीसरे स्थान पर
जूनियर 10 मीटर एयर रायफल मेन फायनल में पार्थ पहले, दिव्यांश दूसरे तथा उमा महेश तीसरे स्थान पर

Pradesh Samwad Team

मेरे देश की धरती सोना उगले… नीरज चोपड़ा के जीतते ही गाना गाकर नाचने लगे गावस्कर-नेहरा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment