Pradesh Samwad
खेल

पांचवी मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता आई पी सी सीनियर्स बनी चेम्पियन , मयंक सीनियर्स को हरा किया खिताब पर कब्ज़ा

स्पोर्ट्स क्लब ऑफ भोपाल और भोपाल क्रिकेट अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में पांचवी मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता में मास्टर्स ग्रुप में आज फाइनल मुकाबला आई पी सी सीनियर्स और मयंक सेनियर्स के मध्य खेला गया । आई पी सी सीनियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया । जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आई पी सी ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 181 रन बनाए। जय प्रकाश यादव 1 रन से शतक से चूक गए उन्होंने शानदार 99 रन की पारो खेली , सतीश कुमार ने 27 और सोहैल मसूद ने 20 रन बनाए। मयंक सेनियर्स किबतर्फ से सनी भटनागर ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए जबकि तबरेज़ को 1 विकेट मिला। जवाबी पारी खेलने यात्री मयंक सीनियर्स की पूरी टीम 15.5 ओवर में 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी । मयंक सीनियर्स की तरफ से कप्तान ब्रजेश तोमर ने 31 रन, अकील ने 17 और जावेद ने 14 रनों की पारी खेली। आई पी सी की तरफ से मयंक जैन , सोहैल मसूद और चेतन मेवाड़ा ने 2 2 विकेट लिए। जय प्रकाश यादव को मेन ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि श्री तरुण पिथोड़े जी एम डी सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन और पूर्व कलेक्टर भोपाल ने पुरुस्कार वितरण किया। इस अवसर पर साथ मे फेथ ग्रुप के डायरेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह तोमर जी, मेड इजी के एम पी हेड श्री विजय तिवारी जी, श्री सुरेश चेनानी जी, हेमंत कपूर जी, आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री बृजेश श्रीवास्तव जी ,आयोजन सचिव श्री योगेन्द्र व्यास, कोषाध्यक्ष श्री अजय भगत,, अतुल वर्मा, नारायण शर्मा के अलावा कई वरिष्ठ क्रिकेटर और समाज सेवी उपस्थित थे।

यह रहे सर्वश्रेष्ठ बेस्ट बैट्समैन जयप्रकाश यादव (आई पी सी सीनियर्स) बेस्ट बौलर सनी भटनागर मयंक सीनियर्स। बेस्ट विकेटकीपर। जावेद अख्तर मयंक सेनियर्स मेन ऑफ द सीरीज सुमित तनेजा मयंक सीनियर्स मेन ऑफ द फाइनल जयप्रकाश यादव

Related posts

मध्य प्रदेश के हर्षवर्धन भोयर ने 62 किलोग्राम में स्वर्ण पदक एवं 75 किलोग्राम में हिमांशु जाट ने कांस्य पदक जीते

Pradesh Samwad Team

टेस्ट मैच खेलना है मेरा मुख्य लक्ष्य- ऋत्विक दिवान

Pradesh Samwad Team

अब विराट कोहली नहीं रहे IPL के सबसे महंगे प्लेयर, रोहित सहित इन 3 ने मारी बाजी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment