28.2 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेलविडियो

नैशनल एंथम पर निकले रोस टेलर की आंखों से आंसू, आखिरी टेस्ट खेल रहे


क्राइस्टचर्च के मैदान पर न्यूजीलैंड की टीम बांगलादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में आमने-सामने हैं। यह टेस्ट न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रोस टेलर का आखिरी टेस्ट है। उन्होंने सीरीज से पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह सीरीज का आखिरी टेस्ट उनका आखिरी होगा। ऐसे में क्राइस्टचर्च में टॉस के बाद जब टीमें नैशनल एंथम के लिए मैदान पर आई तो इस दौरान रोस टेलर की आंखों में आंसू देखे गए। न्यूजीलैंड के लिए लंबे समय तक क्रिकेट खेलने वाले टेलर भावुक दिखे। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।
रोस टेलर का टेस्ट करियर
मैच : 112
रन : 7656
औसत : 44
शतक : 19
अर्धशतक : 35
दोहरा शतक : 3
बता दें कि क्राइस्टचर्च के मैदान पर दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने तूफानी शुरूआत की है। न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए कप्तान टॉम लैथम के 186 और ड्वेन कॉनवे के 99 रनों की बदौलत 349 रन बना लिए हैं। लैथम और कॉनवे ने टेस्ट के पहले ही दिन बांगलादेश के तमाम गेंदबाजों की पिटाई की और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। बांगलादेश को एकमात्र विकेट विल यंग के रूप में मिला जिन्होंने ओपनिंग क्रम पर आते हुए 114 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 54 रन बनाए।

Related posts

अल बैक टूर्नामेंट : अरेरा अकादमी फ़ाइनल में

Pradesh Samwad Team

प्रथम एशियन शूटिंगबॉल के लिए भारतीय दल घोषित

Pradesh Samwad Team

प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने किया 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरूष हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ
चंडीगढ़, झारखण्ड, बंगाल तथा पुडुचेरी ने जीते अपने-अपने प्रारंभिक मुकाबले

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment