Pradesh Samwad
मनोरंजन

नेहा धूपिया ने 6 महीने के बेटे संग किया योग

आजकल बढ़ रही बीमारियों के बीच खुद को हेल्थी और फिट रखने के सबसे अच्छा तरीका व्यायाम है। बॉलीवुड स्टार्स अपनी भाग-दौड़ भरी जिंदगी के बीच एक्सरसाइज करना कभी नहीं भूलते और यही उनकी फिटनेस का सबसे बडा़ राज है। इसी रास्ते पर चलते हुए एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने छह महीने के बेटे को भी व्यायाम सिखाने की शुरूआत कर दी है। हाल ही में उन्होंने अपने लाडले संग योगा करते हुए की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर स्टार्स से लेकर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गुरिक अपनी मां नेहा धूपिया की तरह योगासन करते नजर आ रहे हैं। नेहा धुपिया अपने हाथों और पांवों के बल योग कर रही हैं। वहीं नन्हें गुरिक भी उन्हीं को कॉपी करते बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस दौरान नेहा येलो एंड ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं उनके बेटे ऑल व्हाइट अटायर में दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- My Monday motivation … @guriqdhupiabedi
फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर प्यार भी बरसा रहे हैं।
बता दें, नेहा धूपिया ने ने साल 2018 में एक्टर अंगद बेदी संग शादी रचाई थी। शादी के बाद कपल ने अपनी जिंदगी में दो बच्चों- बेटी मेहर और बेटे गुरिक का स्वागत किया। जिनके साथ अक्सर कपल क्वालिटी टाइम स्पैंड करता नजर आता है।

Related posts

चेहरे पर बिखरे बाल और रेड लिपस्टिक में रीटा ओरा का फ्रेश लुक, दिल ले गई एक्ट्रेस की किलर स्माइल

Pradesh Samwad Team

वेब सीरीज की शूटिंग के लिए बेटे जेह संग ड्राजलिंग रवाना हुईं करीना

Pradesh Samwad Team

दिवंगत पति ऋषि की यादों में डूबी नीतू कपूर, शेयर की खूबसूरत थ्रोबैक तस्वीर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment