Pradesh Samwad
मनोरंजन

धाकड़ के लिए नहीं मिला कोई ओटीटी प्लेटफार्म, नहीं बिके सैटलाइट राइट्स

स्वयं को सुपर सितारा समझने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत की हालिया प्रदर्शित फिल्म धाकड़ का बॉक्स ऑफिस पर जो हश्र हुआ है उसने कंगना रनौत के करियर को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ पिछले 20 मई को रिलीज हुई थी लेकिन रिलीज होते ही ये फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हो गई है। पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 50 लाख का कलेक्शन किया था और माना जा रहा है कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन सिर्फ 3 करोड़ रुपये हो पाएगा। कंगना की फिल्म का फ्लॉप होने का बहुत बुरा असर पड़ा है। अब इस फिल्म को कोई ओटीटी प्लेटफॉर्म नहीं खरीद रहा है और नहीं कोई सेटेलाइट टीवी इसे लेने के लिए तैयार है। वैसे ओटीटी की ये डील्स पहले होती हैं लेकिन मेकर्स को लगता था कि रिलीज के बाद अगर फिल्म चल गई तो वो इससे अच्छी डील ले लेंगे।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, आमतौर पर, ये राइट्स रिलीज से पहले बेचे जाते हैं। फिल्म को एक स्ट्रीमिंग दिग्गज और टेलीविजन चैनल को बेचकर मिला अमाउंट अक्सर निर्माताओं को प्रोफिट कमाने में मदद करता है। धाकड़ के मामले में, मेकर्स ने बेहतर सौदे की उम्मीद में रिलीज से पहले राइट्स नहीं बेचे थे। इसलिए, फिल्म की ओपनिंग स्लेट में ओटीटी और सैटेलाइट पार्टनर का कोई जिक्र नहीं था, जैसा कि आजकल हो रहा है।
सोर्स ने कहा, टिकट खिड़कियों पर जिस तरह से धाकड़ बुरी तरह से फ्लॉप हुई, उसके बाद निर्माता ओटीटी और सेटेलाइट राइट्स के लिए एक अच्छी रकम का भुगतान करने की उम्मीद नहीं कर सकते। साथ ही, यह खबर पहले ही फैल चुकी है कि फिल्म खराब बनी है। नहीं भूलना चाहिए, यह एक एडल्ट फिल्म है और इसे टीवी प्रीमियर के लिए फिर से सर्टिफिकेट लेना होगा, और यह एक एक्स्ट्रा प्रोसेस है।

Related posts

The Kashmir Files के लिए आर. माधवन ने कही दिल की बात

Pradesh Samwad Team

मुझे उम्मीद नहीं थी की मेरी पहली फिल्म को इतना प्यार मिलेगा : अहान शेट्टी

Pradesh Samwad Team

सुष्मिता सेन ने कहा कि वह एक ही समय में एक योद्धा और एक शांतिप्रिय दोनों हो सकती है

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment