Pradesh Samwad
देश विदेश

दुनियाभर के शिया मुस्लिमों को निशाना बनाएगा आईएसआईएस, आतंकी समूह की धमकी


दुनियाभर के शिया मुस्लिमों के लिए आतंकी संगठन आईएसआईएस एक खतरा बनने जा रहा है। समूह ने धमकी दी है कि पूरी दुनिया में शिया मुसलमानों को निशाना बनाया जाएगा। बयान जारी करते हुए संगठन ने इन्हें ‘खतरनाक’ बताया है। इससे पहले दक्षिण अफगानिस्तान के एक प्रांत की शिया मस्जिद में नमाज़ के दौरान हुए आत्मघाती बम विस्फोट की जिम्मेदारी भी आईएस ने ही ली थी।
पिछली जुमे (शुक्रवार) की नमाज़ के दौरान बम धमाके में 47 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए थे। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक यह चेतावनी आईएस के साप्ताहिक अखबार Al-Naba में प्रकाशित की गई है। इसमें कहा गया है कि शिया मुसलमानों को उनके घरों और केंद्रों पर निशाना बनाया जाएगा। अफगानिस्तान में रहने वाले मुसलमानों को धमकाते हुए आईएस ने बयान में कहा कि बगदाद से लेकर खुरासान तक हर जगह शिया मुसलमानों पर हमले किए जाएंगे।
अफगानिस्तान के लिए नया खतरा बना आईएस-के : इस्लामिक स्टेट की अफगान शाखा का नाम आईएस-खुरासान है। यह अफगानिस्तान के एक प्रांत के नाम पर रखा गया है। तालिबान के कहर से जूझ रहे युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में शांति और सुरक्षा के लिए आईएस-के अब नया खतरा बन चुका है। पिछले शुक्रवार को अफगानिस्तान की शिया मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी लेते हुए आतंकी समूह ने बयान जारी किया था।
अफगान नागरिकों ने किया हमला : इसमें कहा गया था कि उसके दो सदस्यों ने कंधार प्रांत में फातिमिया मस्जिद के प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आईएस के एक आतंकवादी ने मस्जिद के प्रवेश द्वार पर खुद को बम से उड़ा लिया जबकि दूसरे ने मस्जिद के अंदर भीषण धमाका किया। आईएस की समाचार एजेंसी अमाक ने एक बयान में हमलावरों के नाम अनस अल-खुरासानी और अबू अली अल-बलूची बताए हैं। दोनों ही हमलावर अफगानिस्तान के नागरिक थे।

Related posts

अमेरिकी नेवल बेस गुआम पर चीन के हमले का खतरा? इजरायल की Iron Dome को कर रहा तैनात

Pradesh Samwad Team

राष्ट्रपति बाइडेन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने की बात

Pradesh Samwad Team

बलूचों के खून से सने हैं ISI के नए चीफ के हाथ, जानें कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment