Pradesh Samwad
प्रदेशबिहारराजनीति

तेज प्रताप पर बयान देकर फंस गए शिवानंद तिवारी, अब दे रहे हैं सफाई


आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अब आरजेडी से कोई नाता नहीं है। उन्होंने कहा कि तेजप्रताप यादव ने खुद नया संगठन भी बनाया है। शिवानंद तिवारी ने कहा कि तेज प्रताप को निष्कासित करने का क्या सवाल है। वह तो अपने निष्कासित हो चुके हैं। उन्होंने जो संगठन बनाया है उसमें तो उन्होंने लालटेन का सिंबल लगाया था। तभी उनको पार्टी ने कह दिया कि वे सिंबल नहीं लगा सकते हैं। तेजप्रताप ने खुद कबूल किया है कि भाई हमको मना कर दिया गया है। यह तो मैसेज क्लियर है।
शिवानंद तिवारी के इस बयान के बाद आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि उनके पास कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। इसके अलावा पार्टी की ओर से उन्हें इस बारे में कुछ भी बताया नहीं गया है। इसलिए वह इसपर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। वहीं तेज प्रताप यादव के छात्र जनशक्ति परिषद के मुख्य प्रवक्ता मोहित शर्मा ने कहा कि किसी नेता के कहने से तेज प्रताप यादव आरजेडी से बाहर नहीं चले जाएंगे। तेज प्रताप यादव आरजेडी के टिकट पर जीतकर विधायक बने हैं। पार्टी के अंदर मौजूद कुछ लोग परिवार में फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं। छात्र जनशक्ति परिषद के मुख्य प्रवक्ता मोहित शर्मा ने यह भी कहा कि शिवानंद तिवारी तो लालू जी को जेल भिजवाने का काम किया है।
तेज प्रताप पर बयान देने के बाद सफाई दे रहे शिवानंद तिवारी : आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने पहले तो कहा कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अब आरजेडी से कोई नाता नहीं है। अब मामला बढ़ने पर सारा ठीकरा मीडिया पर फोड़ते हुए सफाई दे रहे हैं। उन्होंने एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है कि देश में मीडिया की हालत पर तरस भी आता है और पीड़ा भी होती है। मेरे प्रेस कॉन्फ्रेंस का विषय कुछ और था, लेकिन किसी ने तेजप्रताप पर सवाल कर दिया। उस संदर्भ में जवाब में मैंने बस चार पंक्तियाँ कही थी लेकिन उसे बड़ी खबर बना दिया गया। उसके बाद मैं तबाह हूँ, फ़ोन पर फोन आ रहा है।
बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रवक्ता डॉ० निखिल आनंद ने राष्ट्रीय जनता दल पर राजनीतिक कटाक्ष करते हुए कहा है कि, ‘राजतंत्र में राजा बनने के लिए एक भाई अपने भाई- बहनों को वैसे ही निपटाया करते थे। वैसे ही तेजस्वी यादव ने आरजेडी की कमान लेने के लिए बड़े भाई तेजप्रताप और बड़ी बहन मीसा भारती को निपटा दिया है। स्पष्ट है कि गैर-लोकतांत्रिक, परिवारवादी, निजी पॉकेट वाले राजनीतिक दल ऐसे ही राजशाही तरीके से चलते हैं। बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने तेजप्रताप यादव पर शिवानंद तिवारी का बयान आने के बाद तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है।
निखिल आनंद का दावा है कि आरजेडी अगले विधानसभा चुनाव में तेजप्रताप यादव को टिकट नहीं देगी। इसके अलावा मीसा भारती को भी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाएगी। तेजस्वी के हाथ में कमान आने के बाद मीसा भारती को शायद ही राज्यसभा में फिर से भेजा जाय। निखिल आनंद ने दावा किया कि, राजद का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव को आधिकारिक तौर पर चुने जाने से पहले पार्टी की अप्रत्यक्ष कमान सौंपी गई है। आरजेडी की आधिकारिक कमान तेजस्वी को सौंपने से पहले पारिवारिक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी तेजप्रताप, मीसा भारती सहित काँटे बने सभी पुराने और वरिष्ठ नेताओं को साइड लाइन कर दिया जायगा।

Related posts

अभी दो दिन कड़ाके की ठंड, फिर मिल सकती है राहत

Pradesh Samwad Team

एमपी में सीएम बदलने की आहट… कांग्रेस के ट्वीट पर भड़की बीजेपी

Pradesh Samwad Team

आजादी के जश्न में खालिस्तान समर्थक डाल सकते हैं खलल, खुफिया एजेंसियों के अलर्ट ने बढ़ाई चिंता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment