Pradesh Samwad
मनोरंजन

तंबाकू ब्रांड का एड करने पर Akshay Kumar ने मांगी माफी

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार को आपने विमल इलायची के एड में देखा ही होगा. इस विज्ञापन में खिलाड़ी कुमार बादशाह शाहरुख खान और अजय देवगन संग नजर आए. शाहरुख और अजय देवगन का तो कुछ नहीं बिगड़ा लेकिन अक्षय कुमार ये एड करने पर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुए. लोगों की आलोचनाओं से घिरने के बाद अब अक्षय कुमार ने बड़ी अनाउंसमेंट की है.
अक्षय ने क्यों फैंस से मांगी माफी? : अक्षय कुमार ने अपने फैंस से माफी मांगते हुए इस विज्ञापन से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं. उन्होंने ऐलान किया कि वे अब तंबाकू ब्रांड (विमल) के ब्रांड एंबेसडर नहीं रहेंगे. अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने इस फैसले के बारे में बताया है.
खिलाड़ी कुमार ने इंस्टा पोस्ट में लिखा- मुझे माफ कर दें. मैं आप सभी से माफी मांगना चाहता हूं मेरे सभी फैंस और शुभचिंतकों से. पिछले कुछ दिनों में आए आपके रिएक्शंस ने मुझे बहुत ज्यादा प्रभावित किया है. मैंने कभी तंबाकू को एंडोर्स नहीं किया है ना ही कभी करूंगा. विमल इलायची के साथ मेरे एसोसिशन को लेकर सामने आई आपकी भावनाओं की मैं इज्जत करता हूं. इसलिए मैं पूरी विनम्रता के साथ इससे पीछे हटता हूं.

Related posts

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी और बेटे पर ED में शिकायत, मरे हुए आदमी के नाम पर दिखाई जमीन!

Pradesh Samwad Team

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई बेटी की पहली झलक, लंबा पोस्ट लिखा

Pradesh Samwad Team

21 साल बाद भारत की हरनाज संधू सिर सजा ‘मिस यूनिवर्स’ का ताज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment