23.9 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

जर्मनी में सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन, दुर्लभ पत्रों को किया गया प्रदर्शित

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर जर्मनी में एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस प्रदर्शनी में नेताजी से जुड़ी दुर्लभ निजी पत्रों और कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया। यह प्रदर्शनी जर्मनी में भारतीय दूतावास के कंपाउंड में लगाई गई। इसका उद्घाटन भारतीय राजदूत हरीश पी और नेताजी की बेटी डॉ अनीता बोस ने किया। भारत में भी नेताजी की जन्मदिन के अवसर पर उनकी एक प्रतिमा को इंडिया गेट पर स्थापित किया गया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया है। उनकी मूर्ति इंडिया गेट पर उस जगह रखी गई है, जहां पहले जॉर्ज पंचम की प्रतिमा स्थापित थी।
अभिलेखीय दस्तावेजों के अनुसार, 1939 में इंडिया गेट के निकट किंग जॉर्ज पंचम की एक भव्य संगमरमर की मूर्ति का अनावरण तत्कालीन वायसराय द्वारा ब्रिटिश सम्राट के स्मारक के रूप में किया गया था, जिनके शासनकाल में देश की नयी राजधानी ‘नई दिल्ली’ बनी थी। हालांकि, 1960 के दशक के अंत में इसे (किंग जॉर्ज पंचम) और किंग एडवर्ड सप्तम की प्रतिमाओं को हटा दिया गया और उत्तर पश्चिमी दिल्ली में 1911 के शाही दरबार की जगह पर फेंक दिया गया था, जिसे अब कोरोनेशन पार्क के रूप में जाना जाता है।

Related posts

कैलिफोर्निया के चर्च में गोलीबारी, दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Pradesh Samwad Team

रूस में कोरोना के मामले हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहे, 24 घंटे में संक्रमण से 1241 लोगों की मौत

Pradesh Samwad Team

14 जून की रात आसमान में दिखा खूबसूरत नजारा, लोगों ने किए ‘गुलाबी’ चांद के दीदार

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment