30.3 C
Madhya Pradesh
July 28, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

कैलिफोर्निया के चर्च में गोलीबारी, दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

अमेरिका के एक चर्च में गोलीबारी की खबर है। हमले में दो की मौत हुई है जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। ऑरेंज काउंटी शेरिफ के डिपार्टमेंट ने कहा कि एक व्‍यक्ति को हिरासत में लिया गया। एक हथियार भी बरामद किया गया है जो शायद घटना में इस्‍तेमाल हुआ हो। घटना Geneva Presbyterian चर्च में हुई। पुलिस के पास दोपहर 1.26 बजे गोलीबारी की सूचना आई थी।
ऑरेंज काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट ने कहा कि सभी पीड़िक वयस्क थे। शेरिफ डिपार्टमेंट ने ट्वीट कर कहा था, ‘हमने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और एक हथियार बरामद किया है। संभव है वह इसमें शामिल हो।’ कैलिफोर्निया के गवर्नर न्यूजॉम ने कहा कि वह स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और स्थानीय अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं। किसी को भी बाहर निकलने में डरने की जरूरत नहीं है।
मिलवॉकी में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या : मिलवॉकी में गोलीबारी की तीन अलग-अलग घटनाओं में 17 वर्षीय एक युवक और 20 वर्षीय दो युवक मारे गए। रात में गोलीबारी की घटनाओं के बाद हिंसा हुई जिसमें मिलवॉकी शहर में फिशर फोरम के पास तीन अन्य हमलों में गोली लगने से 21 लोग घायल हो गए। गोलीबारी की इन घटनाओं के कारण अधिकारियों ने रात 11 बजे के बाद कर्फ्यू लगा दिया।

Related posts

तुर्की की अब खैर नहीं, ग्रीस को मिला तबाही मचाने वाला राफेल जेट, ‘शस्‍त्रपूजा’ से जोरदार स्‍वागत

Pradesh Samwad Team

31 अगस्त के बाद अफगानिस्तान में क्या होगा? अमेरिका समेत 98 देशों ने तालिबान से किया करार

Pradesh Samwad Team

इंस्टाग्राम पर मिली सिंगापुर को धमकी- दोहरा सकते हैं 9/11 हमला!

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment