Pradesh Samwad
खेल

खेलो इंडिया वूमेन हॉकी लीग-2021/22 (अंडर-21)
म.प्र. महिला हॉकी अकादमी ने खालसा हॉकी अकादमी (अमृतसर) को 3-2 से हराया

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 23 से 30 मार्च तक खेलो इंडिया वूमेन हॉकी लीग 2021/22 (अंडर-21) का फायनल फेज आयोजित किया जा रहा है। इस फेज के दो पूल में 10 टीमें भागीदारी कर रही है। म.प्र. महिला हॉकी अकादमी को पूल-ए में रखा गया है। आज खेले गए पूल-ए के मैच में म.प्र. महिला हॉकी अकादमी ने खालसा हॉकी अकादमी को 3-2 से परास्त किया। आज खेले गए मुकाबले के पहले क्वार्टर के 7वें मिनट में खालसा हॉकी अकादमी की कप्तान सिमरनजीत कौर ने अपनी टीम के लिए पहला फील्ड गोल कर 1-0 की बढ़त बनाई। इसी क्वार्टर के 14वें मिनट में खालसा हॉकी अकादमी की खिलाड़ी सोनी ने एक फील्ड गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलायी। मैच के दूसरे क्वार्टर के 22वें मिनट तथा तीसरे क्वार्टर के 40वें मिनट में म.प्र. अकादमी की कप्तान स्वाति ने एक-एक फील्ड गोल कर स्कोर 2-2 से बराबरी पर ला दिया। मैच के आखरी क्वार्टर के अंतिम क्षण के 60वें मिनट में म.प्र. अकादमी की खिलाड़ी सोनिया कुमरे ने पेनॉल्टी कार्नर को गोल में बदल कर टीम को 3-2 से विजय दिलायी। म.प्र. महिला हॉकी अकादमी की टीम ने 2 जीत और एक ड्रॉ के साथ ग्रुप-ए में 7 अंक अर्जित कर लिए हैं। उल्लेखनीय है कि लीग में 23 मार्च को म.प्र. महिला हॉकी अकादमी की टीम ने जय भारत हॉकी अकादमी को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से परास्त किया तथा 24 मार्च को म.प्र. महिला हॉकी अकादमी का स्पोर्ट्स होस्टल भुवनेश्वर की टीम से मुकाबला 3-3 से बराबर रहा। खेलो इंडिया वूमेन हॉकी लीग (अंडर-21) का पहला फेस 15 से 21 दिसम्बर, 2021 तक नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। जिसमें मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी 12 अंकों के साथ ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर थी। इसका दूसरा फेस लखनऊ में 22 से 28 फरवरी, 2022 तक खेला गया जिसमें म.प्र. महिला हॉकी अकादमी की टीम 11 अंक हासिल कर गु्रप-बी में पहले स्थान पर रही थी।

Related posts

Pradesh Samwad Team

ब्रिलियंट स्कूल बना सैम क्रिकेट लीग 2022 का विजेता

Pradesh Samwad Team

आरपी इंटर अकादमी क्रिकेट टूर्नामेंट में शिवम बिधूड़ी का अविजित दोहरा शतक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment