22.5 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

किसी बहाने का सहारा लेकर यूक्रेन पर हमला कर सकता है रूस

अमेरिका ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि उसकी जानकारी स्पष्ट रूप से इंगित करती है कि यूक्रेन की सीमाओं के पास जमा 1,50,000 से अधिक रूसी सैनिक ‘आने वाले दिनों में’ यूक्रेन पर हमला करने की तैयारी कर रहे हैं। अमेरिका ने साथ ही यह भी कहा कि रूस की योजना हमले के लिए ‘एक बहाना गढ़ने की’ है।
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा, ‘जब हम आज बैठक कर रहे हैं, शांति और सुरक्षा के लिए सबसे तात्कालिक खतरा यूक्रेन के खिलाफ रूस की बढ़ती आक्रामकता है।’ म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के लिए जाने से पहले सुरक्षा परिषद को संबोधित करने न्यूयॉर्क पहुंचे ब्लिंकन ने कहा कि पिछले महीनों में ‘उकसावे या औचित्य’ के बिना रूस ने यूक्रेन की सीमाओं के आसपास 1,50,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया है।
रूस का दावा खोखला : उन्होंने कहा, ‘रूस का कहना है कि वह उन सैनिकों को पीछे हटा रहा है। हमें जमीनी स्तर पर ऐसा होता नहीं दिख रहा है। हमारी जानकारी स्पष्ट रूप से इंगित करती है कि जमीनी सैनिक, विमान, जहाजों सहित ये बल आने वाले दिनों में यूक्रेन पर हमला शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।’ ब्लिंकन ने कहा कि ‘हम ठीक से नहीं जानते’ कि चीजें कैसे सामने आएंगी। उन्होंने कहा, ‘वास्तव में, यह अभी सामने आ रहा है। आज, जब रूस युद्ध की राह पर कदम बढ़ा रहा है और सैन्य कार्रवाई का नया खतरा उत्पन्न कर रहा है। रूस सबसे पहले, अपने हमले के लिए एक बहाना बनाने की योजना बना रहा है।’
अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए संकट का पल : ब्लिंकन ने कहा कि इसमें यूक्रेन के अलावा भी काफी कुछ दांव पर है और यह लाखों लोगों के जीवन और सुरक्षा के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र चार्टर का आधार और दुनियाभर में स्थिरता को बनाए रखने वाली ‘नियम-आधारित’ अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए संकट का पल है। उन्होंने कहा, ‘यह संकट इस परिषद के प्रत्येक सदस्य और दुनिया के हर देश को सीधे प्रभावित करता है, क्योंकि बुनियादी सिद्धांत जो शांति और सुरक्षा बनाए रखते हैं, सिद्धांत जो दो विश्व युद्धों और एक शीत युद्ध के मद्देनजर स्थापित किए गए थे, वे खतरे में हैं।’ इससे पहले, दिन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि इस बात के कई संकेत हैं कि रूस अगले कुछ दिनों में यूक्रेन पर हमला कर सकता है।

Related posts

खाड़ी में ओमीक्रोन की दहशत, कुवैत ने 9 देशों के साथ उड़ानें रोकीं, इजरायल में विदेशियों को ‘नो एंट्री’

Pradesh Samwad Team

हांगकांग में Apple डेली के बाद एक और मीडिया कंपनी स्टैंड न्यूज भी बंद

Pradesh Samwad Team

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला 22 MEMU और यात्री ट्रेनों के नंबर होंगे नियमित

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment