24.4 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
Pradesh Samwad
खेल

किम क्लाइस्टर्स इंडियन्स वेल्स के पहले दौर में बाहर


दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और तीन बच्चों की मां किम क्लाइस्टर्स को बीएनपी पारिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। चेक गणराज्य की कैटरीना सिनियाकोवा ने चार बार की ग्रैंडस्लैम विजेता क्लाइस्टर्स को पहले दौर में 6-1, 2-6, 6-2 से हराया। सिनियाकोवा ने बारबोरा क्रेजिसकोवा के साथ मिलकर टोक्यो ओलिम्पिक में महिला युगल का स्वर्ण पदक जीता था। वापसी की कवायदों में लगी 38 वर्षीय क्लाइस्टर्स को पिछले सप्ताह शिकागो में डब्ल्यूटीए टूर प्रतियोगिता में भी पहले दौर में हार झेलनी पड़ी थी।
पुरुष वर्ग के मैचों में मार्कोस गिरोन ने बॉटिक वैन डी जैंड्सचल्प को 6-7 (9), 6-2, 6-4 से और मैक्सिम क्रेसी ने लास्लो डेरे को 6-7 (3), 6-1, 7-5 से हराया। टेनीस सैंडग्रेन ने थियागो मोंटेइरो को 6-4, 6-3 से और मैकेंजी मैकडोनाल्ड ने जेम्स डकवर्थ को 6-3, 6-3 से शिकस्त दी। टॉमी पॉल ने 40 वर्षीय फेलिसियानो लोपेज को 6-3, 7-6 (3) से पराजित किया। अनुभवी सैम क्वेरी को डेनियल अल्टमायर ने 6-2, 6-4 से हराया।

Related posts

पहले गेंद से लगाई आग फिर बल्ले से ढाया कहर, इस ओवर में सुनील नारायण ने RCB से दूर किया मैच

Pradesh Samwad Team

मुकाबले में भोपाल पुलिस ने मीडिया मास्टर्स को 3 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

50वीं राज्य तैराकी प्रतियोगिता के लिये भोपाल जिले की टीम की घोषणा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment