24.6 C
Madhya Pradesh
September 20, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

करीना-अमृता के बाद महीप कपूर और सीमा खान भी हुईं कोरोना पॉजिटिव,इन सेलेब्स को भी खतरा!


ओमिक्रोन वायरस की दहशत के बीच बी-टाउन पर एक बार फिर कोरोना का कहर टूट पड़ा है। हाल ही में एक्ट्रेस करीना कपूर खान और उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के कोरोना पाॅजिटिव पाईं गईं थीं। वहीं अब इस लिस्ट में दो और हसीनाओं के नाम शामिल हो गए हैं।
ये हसीनाएं कोई और नहीं बल्कि एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर और सोहेल खान की वाइफ वाइफ सीमा खान हैं। खबरों की मानें तो महीप कपूर को हल्के-फुल्के लक्षण हैं।
उन्हें कोल्ड और बुखार है, जिसके बाद महीप कपूर ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। महीप कपूर ने उन सभी लोगों को अपना टेस्ट करवाने और ख्याल रखने की अपील की है जो उनके संपर्क में आए।
करीना कपूर के घर को किया सील : एएनआई के एक ट्वीट मुताबिक बीएमसी ने बताया कि करीना के घर को सील कर दिया गया है। वहीं करीना ने कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद नोट शेयर किया जिसमें लिखा-‘मैं कोविड की चपेट में आ गई हूं।
मैंने खुद को आइसोलेट कर दिया है और सभी मेडिकल प्रोटोकॉल्स फॉलो कर रही हूं। मेरे संपर्क में जो भी आए हैं, मैं उन सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि अपने टेस्ट करवाएं। मेरा परिवार और मेरा स्टाफ डबल वैक्सीनेटिड है और किसी में भी कोई सिमटंप्स नहीं दिख रहे हैं। मैं भी ठीक हूं और जल्दी ही वापसी करूंगी।’
इन स्टार्स पर संक्रमण का खतरा : बता दें कि करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कुछ दिन पहले ही रिया कपूर और करण जौहर की पार्टी में शामिल हुई थीं। रिया की प्री-क्रिसमस पार्टी में करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और मसाबा गुप्ता भी थीं।
वहीं करण जौहर की पार्टी में भी कई स्टार्स शामिल हुए। इस पार्टी में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट भी थीं। अब जब महीप कपूर और सीमा खान भी कोविड पॉजिटिव हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ये दोनों भी इस पार्टी में शामिल थीं। इस कारण पार्टी में शामिल होने वाले अन्य सेलेब्स पर भी कोविड संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।

Related posts

ऐक्टर गौरव दीक्षित को NCB ने किया अरेस्ट, घर से मिली थी चरस

Pradesh Samwad Team

‘द लेडी किलर’ के लिए मनाली में पहली बार शूटिंग करेंगी भूमि पेडनेकर

Pradesh Samwad Team

अमिताभ बच्चन की किराएदार बनीं कृति सेनन, डुप्लेक्स फ्लैट का हर महीने देंगी 10 लाख किराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment