Pradesh Samwad
खेल

ऋषभ पंत को लगा 1.6 करोड़ का चूना


आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के साथ धोखाधड़ी हो गई। हरियाणा के क्रिकेटर मृणांक सिंह के खिलाफ भारतीय विकेटकीपर ने 1.6 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। ऋषभ पंत को महंगी लक्जरी घड़ियां सस्ते दामों में खरीदने के चक्कर में यह चूना लगा है। पता चला है कि मृणांक आदतन ठग है। इसी महीने उसे मुंबई के आर्थऱ रोड जेल में बंद किया गया है। वह केस भी एक बिजनेसमैन से 6 लाख ठगने का है।
पुलिस से पंत ने क्या कहा : जनवरी 2021 में मृगांक ने मुझसे और मेरे मैनेजर से कहा था कि उसने लक्जरी घड़ी, बैग्स और जूलरी जैसी महंगी चीजों का बिजनेस शुरू किया है। उसने मुझसे कई क्रिकेटर्स का जिक्र किया और कहा कि ये सभी उसके ग्राहक हैं। साथ ही मुझसे झूठा वादा किया गया कि वह कम कीमत में ब्रांडेड घड़ियां दिलाएगा। आरोपी मृगांक की कहानी पर भरोसा करते हुए ऋषभ पंत ने फरवरी 2021 में अपनी कुछ लक्जरी घड़ी, आभूषण समेत कुछ महंगे आइटम सौंपे थे, जिनकी कुल कीमत 65 लाख 77 हजार बताई जा रही है, उसे भी आरोपी ने अबतक नहीं लौटाया है।
फिलहाल जेल में हैं आरोपी : इसी महीने की शुरुआत में जुहू पुलिस ने 6 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मृगांक को गिरफ्तार किया था। ऋषभ पंत इस खिलाड़ी से फ्रैंक मुलर वैनगार्ड याचिंग सीरीज से एक घड़ी खरीदना चाहते थे, जिसके लिए सवा 36 लाख रुपये दिए थे। साथ ही रिचर्ड मिल की एक घड़ी के लिए साढे 62 लाख रुपये भी दिए थे।
खराब कप्तानी से बाहर हुई दिल्ली : साउथ अफ्रीका के खिलाफ T-20 सीरीज के लिए ऋषभ पंत को हाल ही में टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग में वह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे। मुंबई के खिलाफ मैच न जीत पाने के कारण उनकी टीम प्लेऑफ नहीं पहुंच पाई। उस मैच में ऋषभ पंत ने एक आसान कैच टपकाया था साथ ही अहम मौके पर टिम डेविड के खिलाफ डीआरएस न लेना भी भारी पड़ा था।

Related posts

रोरी बर्न्स और मार्क वुड ने की बॉल टेंपरिंग? वीडियो हो रहा वायरल, आकाश चोपड़ा और सहवाग ने उठाए सवाल

Pradesh Samwad Team

यूएस ओपन में तूफानी सर्विस की मल्लिका बनी एलिसिया पार्क्स

Pradesh Samwad Team

कैरियर कॉलेज मै दो दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment