Pradesh Samwad
उत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

उत्तर प्रदेश दौरे से ठीक पहले देश के नाम क्या बड़ा संदेश देने वाले हैं पीएम मोदी?


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 9 बजे राष्‍ट्र के नाम संदेश देंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल (@PMOIndia) से यह जानकारी दी गई। संबोधन के बाद पीएम का उत्‍तर प्रदेश के महोबा और झांसी में रहने का कार्यक्रम है। शुक्रवार को जैसे ही पीएमओ का ट्वीट आया कि पीएम मोदी राष्‍ट्र के नाम संदेश देने वाले हैं, ट्विटर पर हलचल मच गई। हर कोई यह अनुमान लगाने में जुटा था कि पीएम क्‍या बोलेंगे। उत्‍तर प्रदेश समेत पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी देश के नाम क्‍या बड़ा संदेश देने वाले हैं, यही चर्चा हो रही है। आप भी देखिए, लोग क्‍या कह रहे हैं।
पीएम ने पिछले महीने, 22 अक्‍टूबर को आखिरी बार देश को संबोधित किया था। तब देश ने 100 करोड़ वैक्‍सीन डोज का आंकड़ा पार किया। पीएम ने उन लोगों पर भी तंज कसा जिन्होंने कोरोना वॉरियर्स के लिए ताली-थाली बजाने की प्रधानमंत्री की अपील का मजाक उड़ाया था। पीएम ने कहा, ‘देश ने अपनी एकजुटता को ऊर्जा देने के लिए ताली-थाली बजाई, दीये जलाए तब कुछ लोगों ने कहा था कि क्या इससे बीमारी भाग जाएगी? लेकिन हम सभी को उसमें देश की एकता दिखी, सामूहिक शक्ति का जागरण दिखा। इसी ताकत ने कोविड वैक्सीनेशन में आज देश को इतने कम समय में 100 करोड़ तक पहुंचाया है।’

Related posts

बंगाल में हार से BJP में कम नहीं हुआ कैलाश विजयवर्गीय का कद, बने रहेंगे राष्ट्रीय महासचिव

Pradesh Samwad Team

कोयला संकट के बीच संजय गांधी थर्मल पावर प्लांट ठप पड़ा, ट्यूब लीकेज के कारण रुका बिजली उत्पादन

Pradesh Samwad Team

‘आतंक रोको नहीं तो परिणाम बहुत बुरे होंगे’, पाकिस्तान पर भड़के फारूक अब्दुल्ला

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment