Pradesh Samwad
देश विदेश

इस देश में 1 जून से शुरू हो रहा 4 डे वीक, लोग हफ्ते में सिर्फ चार दिन करेंगे काम

दुनिया के कई देशों में सप्ताह में 7 दिन काम का कल्चर अब समाप्त होता जा रहा है। कई देश हफ्ते में 4 दिन काम के फॉर्मूले पर आगे बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में अब ब्रिटेन का नाम भी जुड़ने जा रहा है यानि ब्रिटेन भी फोर डे वर्क वीक क्लब में शामिल होने जा रहा है। ब्रिटेन में 1 जून से 60 बड़ी कंपनियां हफ्ते में चार दिन काम का पायलट प्रोजेक्ट देश कीलागू कर रही हैं। करीब छह महीने तक चलने वाले इस ट्रायल में कंपनियां अपने कर्मचारियों से हफ्ते में चार दिन या अधिकतम 32 घंटे काम लेंगी यानी कर्मचारियों को हर हफ्ते तीन दिन की छुट्टी मिलेगी।
ब्रिटेन में देश की 60 बड़ी कंपनियों के 3000 कर्मचारियों को शामिल किया गया है। इस दौरान कर्मचारियों की सैलरी में कोई बदलाव नहीं होगा। लेबर इकनॉमिस्ट जोनाथन बॉयस ने कहा कि इसमें सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि प्रॉडक्टिविटी को कैसे मापा जाएगा। कर्मचारियों को पांच दिन का काम चार दिन में करना होगा।इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात ने सरकारी प्रतिष्ठानों के लिए जनवरी 2022 से सप्ताह में काम के दिनों को पांच से घटा कर अब साढ़े चार कर दिया गया है।शुक्रवार को आधा दिन काम यानी हाफ-डे वर्किंग रहती है। शनिवार और रविवार को पूरी तरह छुट्टी। माना जा रहा है कि जल्द ही निजी सेक्टर में भी इसी तरह के नियम लागू किए जा सकते हैं।

Related posts

चीन ने अभी तक भारतीय छात्रों को वापस लौटने की इजाजत नहीं दी? श्रीलंका-पाकिस्तान के विद्यार्थियों को भेजा वापसी का न्यौता

Pradesh Samwad Team

संयुक्त राष्ट्र तक जा पहुंची इमरान खान की पार्टी, सत्ता गई तो सच में पाकिस्तान को बर्बाद करने पर तुल गए पूर्व पीएम!

Pradesh Samwad Team

जेलेंस्की ने की क्रोएशिया के प्रधानमंत्री एंड्रेज प्लेंकोविक से मुलाकात

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment