Pradesh Samwad
देश विदेश

दोस्त की शादी में शरीक होने काठमांडू पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पांच दिवसीय निजी यात्रा पर सोमवार को नेपाल पहुंचे। उन्हें सोमवार की शाम त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखा गया । वह नेपाल के अपने प्रवास के दौरान कुछ पर्यटन स्थलों का दौरा कर सकते हैं। समाचारपत्र द काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नेपाल की अपनी दोस्त सुम्निमा उदास के विवाह में शामिल होने के लिए काठमांडू में हैं। सुम्निमा के पिता भीम उदास ने कहा कि हमने राहुल गांधी को मेरी बेटी की शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।
सीएनएन की पूर्व संवाददाता रही हैं सुम्निमा : समाचारपत्र की खबर के अनुसार, ‘सीएनएन’ की पूर्व संवाददाता सुम्निमा का विवाह नीमा मार्टिन शेरपा से हो रहा है। दुल्हन के पिता भीम ने बताया कि विवाह समारोह मंगलवार को होना है और 5 मई को बौद्ध स्थित हयात रीजेंसी होटल में एक रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। समाचारपत्र की खबर के अनुसार, कुछ अन्य अतिमहत्वपूर्ण भारतीय हस्तियां भी विवाह के लिए पहुंची हैं।
2018 में कैलाश मानसरोवर जाने के लिए काठमांडू आए थे राहुल : इससे पहले राहुल गांधी अगस्त 2018 में, कैलाश मानसरोवर जाने के लिए काठमांडू आये थे। तब उनके कैलाश मानसरोवर दौरे की चर्चा भारत की राजनीति में भी खूब हुई थी। अभी तय यह पता नहीं चल सका है कि राहुल गांधी नेपाल के किसी वरिष्ठ नेता से मुलाकात करेंगे या फिर उनकी यात्रा गैर राजनीतिक ही रहेगी।

Related posts

‘जो मांगा था, पहले ही दे चुके हैं’, अफगानिस्‍तान पर भारत में हुई कॉन्‍फ्रेंस का तालिबान ने किया स्‍वागत

Pradesh Samwad Team

यूक्रेन में कैसे रुकेगी रूसी जंग? ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन के प्लान को 6 पॉइंट में समझें

Pradesh Samwad Team

रूस के साथ तनाव में नया मोड़, अमेरिका पर बरसे यूक्रेन के राष्‍ट्रपति, कहा- युद्ध का डर पैदा कर रहा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment