Pradesh Samwad
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन की किराएदार बनीं कृति सेनन, डुप्लेक्स फ्लैट का हर महीने देंगी 10 लाख किराया


बाॅलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन के पास मुंबई सहित देश-विदेश में अरबों की प्रॉपर्टी है। इसी साल मई में उन्होंने एक और प्रॉपर्टी की थी। इस प्रॉपर्टी में उनका अंधेरी में एक ड्यूप्लेक्स फ्लैट भी है।रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन का यह फ्लैट अंधेरी वेस्ट की लोखंडवाला रोड पर अटलांटिस बिल्डिंग में 27वें और 28वें फ्लोर पर है।
इस फ्लैट का एक महीने का किराया 10 लाख रुपए है और इसके साथ 4 कारों के लिए पार्किंग स्पेस है। वहीं अब बिग बी के इस फ्लैट को कृति सेनन ने किराए पर लिया है। कृति ने यह फ्लैट 2 साल के लिए किराए पर लिया है। एक
खबरों की मानें तो कि कृति सेनन का किराए का एग्रीमेंट 12 नवंबर को बना है। यह एग्रीमेंट अक्टूबर 2021 से अक्टूबर 2023 तक के लिए है।कृति सेनन ने इस फ्लैट के लिए 60 लाख रुपए सिक्यॉरिटी डिपॉजिट भी किया है। इस फ्लैट की कीमत की बात करें तो अमिताभ बच्चन ने इसे अप्रैल 2021 में 31 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत में खरीदा था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति हाल ही में फिल्म ‘मिमी’ में नजर आई थीं जिसमें उनके काम की काफी तारीफ की गई थी। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो कृति जल्द ही ‘बच्चन पांडे’, ‘आदिपुरुष’, ‘भेडिया’ और ‘गणपत’ जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी।

Related posts

प्रीति, जीन सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों जय, जिया के माता पिता बने

Pradesh Samwad Team

अभय देओल ने किया अपनी वेडिंग का खुलासा, कहा-‘मेरी शादी हो रही है’

Pradesh Samwad Team

मार्च में रिलीज होगी बिग बी, अक्षय, प्रभास, जूनियर एनटीआर की फिल्में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment