Pradesh Samwad
मनोरंजन

अनदेखी फुटेज के साथ क्वीन एलिजाबेथ डॉक्यूमेंट्री 29 मई को प्रीमियर के लिए तैयार

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अपने शासनकाल के 70 वर्ष पूरे करने के साथ, ब्रिटिश शाही के पहले कभी नहीं देखे गए फुटेज की एक नई डॉक्यूमेंट्री 29 मई को प्रीमियर के लिए तैयार है। ‘एलिजाबेथ: द अनसीन क्वीन’ शीर्षक वाली डॉक्यूमेंट्री का रन-टाइम 75 मिनट है, और यह महारानी एलिजाबेथ के जीवन के शुरूआती वर्षों, उनके जन्म से लेकर 1953 में 27 साल की उम्र में उनके राज्याभिषेक तक पर प्रकाश डालेगी। वैराइटी के अनुसार, बीबीसी टेलीविजन डॉक्यूमेंट्री में शाही परिवार की कई घरेलू रिकॉडिर्ंग शामिल हैं।
क्वीन एलिजाबेथ ने बीबीसी स्टूडियो को फुटेज तक पहुंचने की अनुमति दी जिसके बाद निर्माताओं और संपादकों ने फिल्म के 400 से अधिक रीलों को देखा। होम रिकॉडिर्ंग में पहले से खोई हुई न्यूजरील और आधिकारिक रूप से प्रायोजित राज्य कार्यक्रमों की कई बैक-द-सीन रिकॉडिर्ंग शामिल हैं। बीबीसी के अनुसार, डॉक्यूमेंट्री में रानी के जीवन की कई ऐतिहासिक घटनाओं को दिखाया जाएगा, जिसमें प्रिंस फिलिप की 1946 की बाल्मोरल कैसल की यात्रा भी शामिल है, जो इस जोड़ी की सगाई के सार्वजनिक होने से कुछ समय पहले हुई थी।
फिल्म में दिखाए जाने वाले अन्य प्रमुख क्षणों में रानी के चाचा प्रिंस जॉर्ज, ड्यूक ऑफ केंट के साथ रानी की दुर्लभ तस्वीरें और किंग जॉर्ज श्क के निधन से एक साल पहले 1951 में ब्लैमोरल में शाही परिवार के फुटेज शामिल हैं। फिल्म फुटेज को न्यूजरील ऑडियो और रानी के सार्वजनिक भाषणों के साथ पारंपरिक कथन या साक्षात्कार से जोडा़ गया है।
‘एलिजाबेथ: द अनसीन क्वीन’ का निर्देशन साइमन फिंच ने किया है, जिसमें जूलिया हैरिंगटन और हार्वे लिली कार्यकारी निर्माता हैं। फिल्म बीबीसी वन और बीबीसी आईप्लेयर पर प्रसारित होगी।

Related posts

मुंह में गुलाब दबा फैंस को बनाया आशिक, हीरों से जड़ी ड्रेस पहन किम ने मचाया तहलका

Pradesh Samwad Team

अमिताभ बच्चन ने शेयर की जया बच्चन के साथ पहली फिल्म ‘बंसी और बिरजू’ की तस्वीर, पत्नी को गले लगाए नजर आए एक्टर

Pradesh Samwad Team

डॉगी संग लॉस एंजिल्स के मॉल पहुंची COURTNEY STODDEN, स्किनफिट आउटफिट में दिखा कमाल का फिगर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment