23.3 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

अजय देवगन ने बताया फिल्मों में कब एंट्री करेगी बेटी नीसा

अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन ने भले ही अभी तक फिल्मों में एंट्री नहीं की है, लेकिन वह हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं। वह उन स्टार किड्स में शुमार हैं जो सोशल मीडिया पर बेहद पॉप्युलर हैं। आए दिन नीसा देवगन की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसे में हर कोई जानने को बेताब है कि आखिर नीसा देवगन बॉलिवुड में कब डेब्यू करेंगी? अजय देवगन ने हाल ही एक इंटरव्यू में बेटी के बॉलिवुड में एंट्री पर बात की और बताया कि डेब्यू की प्लानिंग कब की है।
बता दें कि नीसा देवगन फिलहाल विदेश में पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन हर कोई जानने को बेताब है कि वह कब फिल्मो में आएंगी। ‘Film Companion’ को दिए इंटरव्यू में अजय देवगन ने इस बारे में कहा, ‘मुझे नहीं पता कि वह इस लाइन में आना भी चाहती है या नहीं। अभी तक तो उसने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। लेकिन बच्चों के साथ कभी भी कुछ भी बदल सकता है। वह फिलहाल बाहर है और पढ़ाई कर रही है।’

Related posts

मृणाल ठाकुर : मैं कभी भी अपने किरदार की ऑन-स्क्रीन उम्र को देखकर फिल्म को रिजेक्ट नहीं करती

Pradesh Samwad Team

‘वंडर वुमन’ गल गदोत ने सेट से शेयर कीं ब्रेस्‍ट मिल्‍क पंप की तस्‍वीरें, कर रही हैं डबल ड्यूटी

Pradesh Samwad Team

टीना अंबानी : लाडले पर खूब प्यार लुटाती नजर आई मां

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment