30.2 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

अखाड़ा ट्रेन स्कूल भोपाल की दीया शाक्य “अनमोल” ने सब जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता

21 से 22 मार्च 2022 तक | सब जूनियर (अंडर-17) राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता इंदौर जि़ला कुश्ती संघ द्वारा मध्य प्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ के तत्वाधान में श्री विजय बहादुर व्यामशाला परिसर इंदौर में आयोजित की जा रही है!
जिसमें भोपाल जि़ले के अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल भोईपुरा भोपाल की दिया शाक्या “अनमोल” ने 40 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया! जिसकी। आगामी होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 15 से 17 अप्रैल 2022 तक पटना (बिहार) में आयोजित होगी! जिसमें भाग लेने वाले मध्यप्रदेश के सब जूनियर कुश्ती दल में दिया शाक्या नेअपना स्थान पक्का किया! अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल के संचालक विश्वामित्र अवॉर्डी शाकिर नूर, विक्रम अवॉर्डी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच फा़तिमा बानो, सांथ ही
अखाड़े के समस्त बालक बालिका पहलवानों द्वारा दिया शाक्या अनमोल को स्वर्ण पदक अर्जित करने पर बहुत-बहुत बधाइयां दी और आगामी होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश के लिए पदक जीत कर लाने की शुभकामनाएं दीं।

Related posts

एमपीसीए द्वारा आयोजित भाई परमानंद पटेल अंडर 22 क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु भोपाल संभाग की टीम घोषित

Pradesh Samwad Team

विराट कोहली ने हार के बाद की पाकिस्तान की तारीफ, कहा उन्होंने हमें कोई मौका नहीं दिया

Pradesh Samwad Team

खुद में सुधार करते हुए ग्रैंडस्लैम विजेता और नंबर एक खिलाड़ी बनीं इगा स्वियातेक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment