Pradesh Samwad
मनोरंजन

अक्षय कुमार ने ‘बेल बॉटम’ के बाद फिर जैकी भगनानी से मिलाया हाथ, साइन की नई फिल्‍म


बॉलिवुड सुपरस्‍टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों लगातार एक से बढ़कर फिल्‍में कर रहे हैं। फिलहाल, वह अपकमिंग फिल्‍म ‘बेल बॉटम’ की रिलीज के लिए तैयार हैं और इस बीच फिल्‍म के मेकर्स ने ऐक्‍टर के साथ नई फिल्‍म अनाउंस कर दी है।
पूजा एंटरटेनमेंट ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘अक्षय कुमार और पूजा एंटरटेनमेंट ने बेल बॉटम के बाद एक बार फिर अगले प्रॉजेक्‍ट के लिए हाथ मिलाया है।’ इसके साथ एक तस्‍वीर शेयर की गई है जिसमें जिसमें अक्षय फ्लाइट में चढ़ते नजर आ रहे हैं और पीछे जैकी भगनानी से हाथ मिला रहे हैं।
जैकी ने अक्षय को कहा थैंक्‍यू : जैकी ने भी खिलाड़ी कुमार के साथ दोबारा काम करने को लेकर खुशी जाहिर की। उन्‍होंने विश्‍वास दिखाने और उनके प्रॉडक्‍शन को सपॉर्ट करने के लिए ऐक्‍टर को थैंक्‍यू कहा। जैकी ने पूजा एंटरटेनमेंट के ट्वीट पर लिखा, ‘इस नई जर्नी के लिए बेहद एक्‍साइटेड हूं! हमेशा हम पर विश्‍वास करने और सपॉर्ट करने के लिए थैंक्‍यू सो मच अक्षय कुमार सर।’
जासूस के रोल में अक्षय कुमार : बात करें ‘बेल बॉटम’ की तो इसका डायरेक्‍शन रंजीत तिवारी ने किया है। फिल्‍म में अक्षय एक जासूस के रोल में हैं तो लारा दत्‍ता पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में दिखेंगी। इसके अलावा हुमा कुरैशी, वाणी कपूर और आदिल हुसैन भी अहम किरदारों में हैं।

Related posts

बेन एफ्लेक के साथ लॉस एंजिल्स में स्पॉट हुई जेनिफर लोपेज, कपल की लविंग कैमिस्ट्री ने जीता दिल

Pradesh Samwad Team

अक्षय कुमार ने छुए कपिल शर्मा के पैर, कमीडियन ने तस्वीर शेयर कर बताया- इसलिए लिया आशीर्वाद

Pradesh Samwad Team

पंचतत्‍व में विलीन हुईं भारत रत्‍न लता मंगेशकर, आंखों में आंसू समेटे भाई ने दी मुखाग्नि

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment