Pradesh Samwad
मनोरंजन

पंचतत्‍व में विलीन हुईं भारत रत्‍न लता मंगेशकर, आंखों में आंसू समेटे भाई ने दी मुखाग्नि

लता मंगेशकर को पंचतत्व में विलीन कर दिया गया है। लता मंगेशकर को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। 92 वर्षीय लता मंगेशकर का 6 फरवरी की सुबह निधन हो गया। वह 28 दिन से अस्पताल में भर्ती थीं और कोरोना व निमोनिया के अलावा मल्टिपल ऑर्गन फेल्यिर के कारण चल बसीं।
लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार : भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर को पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। मुंबई के शिवाजी पार्क में पंडितों ने मंत्र उच्चारण किया और उसके बीच लता के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने मुखग्नि दी। शाम सवा सात बजे लता मंगेशकर को पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई। अंतिम संस्कार से पहले लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को उनके घर ‘प्रभु कुंज’ लाया गया था, जहां अंतिम दर्शन करने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। लता मंगेशकर के घर के बाहर देशभक्ति वाला माहौल हो गया था। कोई ‘वंदे मातरम’ का नारा लगा रहा था तो कोई ‘ए मेरे वतन के लोगों’ गा रहा था।
अंतिम संस्कार से पहले लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को उनके घर ‘प्रभु कुंज’ लाया गया था, जहां अंतिम दर्शन करने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। लता मंगेशकर के घर के बाहर देशभक्ति वाला माहौल हो गया था। कोई ‘वंदे मातरम’ का नारा लगा रहा था तो कोई ‘ए मेरे वतन के लोगों’ गा रहा था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन को पहुंचे थे। 6 दशकों तक अपनी मखमली और सुरीली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वालीं लता मंगेशकर को यूं खामोश देख हर किसी का दिल रो रहा था। आंखों से आंसू उमड़ रहे थे।
अमिताभ बच्चन समेत पहुंची थे ये दिग्गज : अम‍िताभ बच्‍चन से लेकर अनुपम खेर, जावेद अख्‍तर, राज ठाकरे, पंकज उधास, संजय लीला भंसाली, श्रद्धा कपूर समेत कई दिग्‍गज हस्तियां लता मंगेशकर के घर उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं।
लता मंगेशकर जिस ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं, उसके बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हर किसी की आंखों में आंसू थे। 6 बजे के आसपास शाहरुख खान भी लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। अंतिम दर्शन के दौरान शाहरुख और सचिन तेंदुलकर पार्थिव शरीर के पास ही खड़े थे

Related posts

प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी से बनीं मां, ऐक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

Pradesh Samwad Team

मार्च में रिलीज होगी बिग बी, अक्षय, प्रभास, जूनियर एनटीआर की फिल्में

Pradesh Samwad Team

सुष्मिता सेन ने कहा कि वह एक ही समय में एक योद्धा और एक शांतिप्रिय दोनों हो सकती है

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment