Pradesh Samwad
खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, यश करेंगे कप्तानी


भारत की जूनियर सिलेक्शन कमिटी ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड 2022 के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नमेंट 14 जनवरी से 5 फरवरी 2022 के बीच वेस्टइंडीज के चार देशों में खेला जाएगा। इस टूर्नमेंट में इस बार 16 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नमेंट में कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे।
भारतीय टीम इस टूर्नमेंट में सबसे कामयाब टीम है। उसने चार बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। भारत ने साल 2000, 2008, 2012 और 2018 में ट्रोफी जीती है। 2016 और 2020 में उपविजेता रही थी।
टूर्नमेंट में भारत का पहला मैच 15 जनवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा। यह मैच गयाना में होगा। इसके बाद 19 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम उतरेगी। 22 जनवरी को भारत का तीसरा मुकाबला यूगांडा के खिलाफ है। ये दोनों मुकाबले ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद ऐंड टोबैगो में होंगे। ये तीनों मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेलेंगे।
इस फॉर्मेट में चारों ग्रुप से टॉप 2 टीमें सुपर लीग में पहुंचेगी वहीं बाकी टीमें 23 दिन प्लेट कॉम्पीटिशिन में रहेंगी। भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप में ग्रुप बी में हैं।
हरनूर सिंह पन्नू, अंगक्रिश रघुवंशी, अंश गोसाई, एसके राशिद, यश धुल (कप्तान), अनेश्वर गौतम, सिद्धार्थ यादव, कौशल तांबे, निशांत सिंधु, दिनेश बाना (विकेटकीपर), आराध्या यादव (विकेटकीपर) , राजनगद बावा, राजवर्धन हैंगरगेकर, गर्व सांगवान, रवि कुमार, ऋषित रेड्डी, मानव पारख, अमृत राज उपाध्याय, विक्की ओस्तवाल, वासु वत्स

Related posts

इंस्टा. पर शेयर की पत्नी की फोटो, ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज बनने वाला है पिता,

Pradesh Samwad Team

नर्मदा ट्रॉफी T 20 इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता : यंग ब्राइट क्लब सिवनी मालवा ने जीती नर्मदा ट्रॉफी

Pradesh Samwad Team

ओडिशा ने जीती राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप रोमांचक मुकाबले में कर्नाटक को 2-0 से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment