Pradesh Samwad
लाइफ स्टाइल

होंठों को हफ्तेभर में गुलाबी व मुलायम बना देंगे ये घरेलू नुस्खे


मौसम में बदलाव आने लगा है। सर्दियों में चेहरे के साथ होंठों की स्किन भी खराब होने लगती है। इसके कारण होंठों पर कालापन होने लगता है। इसके साथ ही रूखे-बेजान होने से होंठ फटने की शिकायत का भी सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए महिलाएं लिपस्टिक, बाम, ग्लॉस आदि लगाती है। मगर इसके उतरने के बाद भी होंठ काले नजर आने लगते हैं। ऐसे में आप कुछ नेचुरल चीजों को यूज कर सकती है। इससे होंठों को गहराई से पोषण मिलेगा। ऐसे में आप आसानी से होंठों को गुलाबी, मुलायम व चमकदार बना सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में…
होंठों में कालापन बढ़ने का कारण
. ज्यादा मात्रा में चाय, कॉफी का सेवन करें।
. सिगरेट पीना।
. शरीर में खून की कमी होना।
. कैमिकल्स से भरे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल करना।
. तेज धूप के संपर्क में आने से स्किन में मेलानिन सेल्स बढ़ने लगते हैं। इसके कारण भी होंठों के काला होने की शिकायत रहती है।
चलिए जानते हैं होंठों को नेचुरली गुलाबी, मुलायम व हेल्दी रखने के उपाय…
हल्दी-मलाई : होंठों को गुलाबी व मुलायम बनाने के लिए आप हल्दी-मलाई का पेस्ट लगा सकती है। एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुणों से भरपूर हल्दी स्किन को इंफेक्शन से बचाएगी। मलाई होंठों का रूखापन दूर करके उसमें लंबे समय तक नमी बरकरार रखने में मदद करेगा। इससे लिए चुटकीभर हल्की में जरूरत अनुसार मलाई मिलाकर होंठों की 1-2 मिनट मसास करें। बाद में पानी से धो लें। रोजाना 2-3 बार इसे लगाने से आपको हफ्तेभर में ही फर्क महसूस होगा।
नींबू का रस : नींबू के रस में मौजूद पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होंठों का कालापन दूर करके उसे गुलाबी व मुलायम बनाने में मदद करता है। इसके लिए नींबू के रस की कुछ बूंदें होंठों पर 5 मिनट तक लगाएं। बाद में इसे पानी से धोकर कोई मॉइस्चराइज लगा लें।
गुलाब जल : गुलाब जल एंटी-ऑक्सीडेट, एंटी-बैक्टीरियल, औषधीय गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में आप सोने से पहले गुलाब होंठों पर लगा सकती है। रातभर यह आपको होंठों को अंदर से रिपेयर करेगा। इससे आपके होंठों का कालापन दूर होगा और ये साफ, मुलायम और गुलाबी नजर आएंगे।
नारियल तेल : नारियल तेल चेहरे के साथ होंठों की स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड होंठों को स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखते हैं। इसके साथ ही यह सूरज की तेज किरणों से होंठों को बचाता है। इसके लिए दिन में 3-4 बार या जरूरत पड़ने होंठों की नारियल तेल से मसाज करें।
केसर : आप होंठों का कालापन दूर करने के लिए केसर का इस्तेमाल भी कर सकती है। इसके लिए आधे चम्मच कच्चे दूध में 3-4 केसर के धागे पीसें। फिर इसे होंठों पर लगाकर 2-3 मिनट तक स्क्रब करें। 5 मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में पानी से धो लें। कुछ दिनों तक इसे लगाने से आपके होंठों का कालापन दूर हो जाएगा।
जैतून तेल : जैतून का तेल यानी ऑलिव ऑयल और वैसलीन मिलाकर दिन में तीन-चार बार फटे होंठों पर लगाने से वह सॉफ्ट हो जाएंगे। इसके साथ ही होंठ गुलाबी भी होने लगते हैं।
इन बातों का भी रखें ध्यान : . सोने से पहले चेहरे और होंठों को साफ करके ही सोएं।
. खाने में पोषक तत्वों से भरपूर चीजें शामिल करें।
. चाय, कॉफी आदि कैफीन से भरपूर चीजों का कम सेवन करें।
. तेज धूप में जाने से पहले होंठों पर लिप बॉम, मॉश्चराइजर आदि जरूर लगाएं।

Related posts

रिश्ता बन जाता है बोझ, एक चूक होने पर टूटकर बिखर जाती है रिलेशनशिप

Pradesh Samwad Team

ड्राईनेस से लेकर पिंपल्स तक हर समस्या का उपचार कर सकता है बेसन, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

Pradesh Samwad Team

बच्चे के पसीने से आती है Smell तो हो सकता है इन समस्याओं का संकेत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment