Pradesh Samwad
खेल

हार से तिलमिलाए इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए टीम में किए 3 बदलाव, T20 के नंबर-1 डेविड मलान को वापस बुलाया

इंग्लैंड टीम ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली 151 रनों की बड़ी हार के बाद 25 अगस्त से होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए टीम में 3 बदलाव किए हैं। मेजबान ने ओपनर डोम सिबली के अलावा जैक लीच और जैक क्राउले को भी टीम से ड्रॉप कर दिया है। सिबली की जगह डेविड मलान को टीम में शामिल किया गया है, जो फिलहाल टी-20 में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं।
सिबली का दूसरे टेस्ट में प्रदर्शन बहुत खास नहीं रहा था। वह पहली पारी में 11 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि दूसरी पारी में खाता नहीं खोल पाए थे। सिबली के अलावा जिन दो प्लेयर्स को ड्रॉप किया गया है, वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे।
मलान की 3 वर्ष बाद वापसी : इंग्लैंड ने चोटिल तेज गेंदबाज मार्क वुड को 15 सदस्यीय टीम में बरकरार रखा है। टीम को उम्मीद है कि लीड्स में 25 अगस्त से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट के लिए वह फिट हो जाएंगे। जैक क्राउली को टीम में जगह नहीं दी गई है। लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट 151 रन से जीतने के बाद भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है। मलान तीन साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। वह पिछला टेस्ट अगस्त 2018 में भारत के खिलाफ एजबस्टन में खेले थे जिसमें इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी।

Related posts

मुंबई इंडियंस की आठवीं हार, लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से हरा दिया है

Pradesh Samwad Team

पूर्व क्रिकेटर्स और अंपायर्स की लगी लॉटरी, BCCI ने बढ़ाई इतने लोगों की पेंशन

Pradesh Samwad Team

के एफ सी वीमेन्स 3rd टी 20 नेशनल डेफ क्रिकेट चेम्पियनशिप 2022

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment