Pradesh Samwad
खेल

स्व. हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति T-20 डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता

स्वर्गीय हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति T-20 डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता मैं :-(1)आज का पहला मैच एन सी सी सी और अंकुर क्रिकेट अकादमी के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एन सी सी सी एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 188 रनों का विशाल स्कोर बनाया। एन सी सी सी की तरफ से अब्दुल समद ने 74, अभिलाष खरे ने 25 और नवीन सिह ने 21 रन बनाए। अंकुर की तरफ से लवलेश और भाग्य स्वामी ने 2-2 और ऋषभ ने 1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी अंकुर की टीम 19.5 ओवर में 137 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अंकुर की तरफ से निखिल निगोते बे 27 , प्रणय ने 28 और आर्यन ने 24 रन बनाए। एन सी सी सी की तरफ से मोहित झावा ने 3 , आदर्श और अविनाश ने 2 -2 विकेट लिए। अब्दुल समद को मेन ऑफ द मैच चुना गया।
(2)आज का दूसरा मैच जे एल यू और एम सी सी ए के मध्य खेला गया जिसमें ऐम सी सी ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और मो जैद के 50 ,शुभम के 37 और शोएब के 32 रनों की पारी से निर्धारित 18 ओवर में 190 रन बनाए। जे एल यु की तरफ से कीर्ति पाल ने 2 ,समर्थ और संकल्प ने 1 -1 विकेट लिया। जवाब में जे एल यू ने कृष्ना के 13 और मयंक के 11 रनों की बदौलत मात्र 54 रन ही बना सकी । ऐम सी सी ए की तरफ से शुभम झावा और क्रिश आहूजा ने 4-4 विकेट लिए। मेन ऑफ द मैच शुभम झावा को दिया गया।

Related posts

शेख राशिद, वकार यूनुस, शोएब अख्तर…क्या हिंदू-मुस्लिम की इस नापाक साजिश में फंस रहे हैं हम

Pradesh Samwad Team

स्व. श्री कैलाश सारँग अंडर15 क्रिकेट प्रतियोगिता अरेरा क्रिकेट अकादमी ने ज्योतिरादित्य क्रिकेट अकादमी को हराया

Pradesh Samwad Team

23 rd मानस चोपड़ा मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट (एम एस ट्रॉफी)

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment