Pradesh Samwad
खेल

स्वर्गीय रिज़वान अहमद स्मृति टेबल टेनिस प्रतियोगिता हर्षित, राज अहिरवार, शुभ कुमार , भावजोत, शर्की, उर्फी फाइनल में।


स्वर्गीय रिज़वान अहमद स्मृति टेबल टेनिस प्रतियोगिता में आज खेले गए विभिन्न वर्गों के परिणाम इसप्रकार रहे।
क्रेडिट वर्ग मेंहर्षित ने इब्राहिम को 2-0 से, सब जूनियर वर्ग में राज अहिरवार ने हर्षित को 3-1 से, हराकर विजेता के खिताब पर कब्जा किया।
जूनियर बॉयज वर्ग में शुभ कुमार ने हर्षित को 3-0 से, पुशेन्द्र सिंह ने ध्रुव हार्डिकर को 3-1 से एवं युथ वर्ग में भावजोत ने सिद्धेश को 3-1 से , शुभ कुमार ने पुष्पेंद्र को 3-0 से तथा महिला वर्ग में उर्फी अब्बासी ने अनुप्रिया को 3-0 से तथा शर्की अब्बासी ने खुशी गुप्ता को 3-0 से पराजित कर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई।
स्पर्धा का शुभारंभ स्वर्गीय रिज़वान अहमद की पुत्री मिहान एवं पुत्र श्री आर्यन द्वारा टेबल पर खेलकर किया गया। इस अवसर पर जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। संघ के सचिव साबिर अली द्वारा स्वर्गीय रिज़वान अहमद की धर्मपत्नी को स्म्रति चिन्ह भेंट किया गया।
देर रात तक वेटरन एवं पुरुष वर्ग के मुकाबले जारी थे।

Related posts

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट चंद खन्ना क्रिकेट क्लब ने पेलिकन क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

डॉ शफ़क़त मो खान फुटबॉल ट्राफी

Pradesh Samwad Team

लॉर्ड्स में अंग्रेजों को रौंदने के बाद विराट कोहली ने तोड़ा क्लाइव लॉयड का रेकॉर्ड, धोनी के क्लब में की एंट्री

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment