Pradesh Samwad
खेल

सेक्स है जीत का मंत्र… 3 ओलिंपिक गोल्ड मेडल विनर रशियन स्विमर अला शिश्किना का सनसनीखेज दावा


रूस की टॉप ऐथलीट अला शिश्किना के एक बयान से हंगामा मचा हुआ है। लगातार 3 ओलिंपिक में स्विमिंग का गोल्ड जीतने वाली अला ने अपनी सफलता के राज का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सेक्स से उन्हें ऊर्जा मिलती है और इससे ही वह अपनी बेस्ट दे पाती हैं। उनके इस बयान ने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है।
अला शिश्किना ने 2012 लंदन, 2016 रियो के बाद 2020 तोक्यो आलिंपिक में लगातार 3 गोल्ड मेडल जीतते हुए अपना नाम महान ऐथलीटों में शामिल करवा लिया है। उन्हें मौजूदा समय में दुनिया के टॉप ऐथलीट में गिना जाता है।
अला ने सेक्स को बेस्ट फिजिकल एक्सरसाइज बताया है, जिससे मैदान पर ऐथलीटों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा- स्पर्धा से ठीक पहले सेक्स विदआउट आर्गेज्म किया जाए तो उससे मसल्स स्ट्रेंथ में इजाफा होता है। यही नहीं, इसके अलावा टेस्टोस्टेरॉन भी किसी भी खिलाड़ी के स्पोर्ट्स अग्रेशन के लिए मददगार होता है।
उन्होंने बताया कि वह किसी भी टूर्नामेंट से पहले डॉक्टर्स की सलाह लेती हैं। वह रिसर्च और साइंस पर भी काफी भरोसा करती हैं। ‘सफलता का राज सेक्स’ पर भी उन्होंने डॉक्टर से बात की थी। अला ने बताया कि साइंटिफिक कम्युनिटी का मानना है कि प्रोफेशनल स्पोर्ट्स में कम समय में अच्छा प्रदर्शन करना है तो गेम से पहले सेक्स फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि हालांकि वह इसे प्राथमिकता नहीं देती हैं।

Related posts

बांग्लादेश पहुंची पाकिस्तानी टीम ने मैदान पर गाड़ा अपना झंडा, मच गया बवाल

Pradesh Samwad Team

सीडीएस बिपिन रावत फेथ इंटर-स्कूल कप : डीपीएस नीलबड़ ने जीता खिताबी मुकाबला

Pradesh Samwad Team

विश्व में रजत जीतने वाली पहलवान शिवानी पवार का सम्मान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment