Pradesh Samwad
मनोरंजन

‘सेक्स एंड द सिटी’ फेम विली गार्सन का निधन, 57 की उम्र में ली अंतिम सांस


अमेरिका के पॉपुलर शो Sex & The City फेम विली गार्सन का निधन हो गया है। विली गार्सन ने 57 की उम्र में अंतिम सांस ली। एक्टर की मौत के बारे में किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।
रिपोर्ट के मुताबिक दिवगंत एक्टर काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। विली गार्सन के निधन की खबर से पूरी हाॅलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
विली गार्सन अपने बेटे नायथन ने अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर दिल छूने वाली बात लिखी। उन्होंने लिखा- ‘मुझे खुशी है कि आपने मेरे साथ अपना प्यार साझा किया। मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा या इसे खोऊंगा।
सीरीज में विली के साथ मिरांडा होब्स की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस सिंथिया निक्सन ने विली की एक पिक्चर को शेयर करते हुए अपना दुख व्यक्त करते हुए लिखा- गहरा दुख हमने विली को खो दिया है। हम सभी उसे प्यार करते थे और उनके साथ काम करना पसंद करते थे वह स्क्रीन पर और वास्तविक जीवन में बेहद मजाकिया थे। वह एक स्रोत थे प्रकाश, दोस्ती, और प्रोफेशनल जिंदगी में “मेरा दिल उनके बेटे नायथन के लिए भर जाता है। नाथन, मुझे आशा है कि आप जानते हैं वह आपसे कितना प्यार करते थे और उन्हें आपका पिता होने पर कितना गर्व था।
बता दें कि विली गार्सन हॉलीवुड में लगभग 3 दशक तक काम किया. एक्टर ने 90 के दशक में कई शो और फिल्मों में शानदार काम किया था। विली गार्सन की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में वॉक ऑफ शेम, सेक्स एंड द सिटी, लिटिल मैनहट्टन, जूम, जस्ट लाइक हेवन और मैरी शामिल हैं।

Related posts

रणबीर कपूर ने कहा : हम सिर्फ तीन सबसे अच्छे दोस्त थे, आलिया और मैं, अयान के साथ बैठकर इस फिल्म का सपना देख रहे थे, और उसके लिए तैयार थे

Pradesh Samwad Team

मेगन फॉक्स ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई, घुटने पर बैठ मशीन गन ने लेडी लव को पहनाई रिंग

Pradesh Samwad Team

माइक टायसन ने विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे के साथ भारतीय भोजन का लुफ्त उठाया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment