Pradesh Samwad
खेल

सेकंडभर की चूक और गंवाना पड़ गया विकेट, ऐसे बदकिस्मत रहे न्यूजीलैंड के विल यंग


रविचंद्रन अश्विन ने नई गेंद से सलामी बल्लेबाज विल यंग का आसानी से विकेट ले लिया, इसके साथ ही, न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन खेल खत्म होने तक चार ओवर में 4/1 रन बना लिए। अब मैच में सिर्फ एक दिन का समय रह गया है। न्यूजीलैंड को जीतने के लिए 280 रनों की जरूरत है तो वहीं, भारत को जीत के लिए नौ विकेट लेने होंगे।
यहां विल यंग बदकिस्मत रहे। दरअसल, न्यूजीलैंड ने पारी के तीसरे ओवर में यंग का विकेट गंवा दिया जिन्हें रविचंद्रन अश्विन (तीन रन पर एक विकेट) ने पगबाधा किया। यंग ने डीआरएस लेने का फैसला किया लेकिन तब तक 15 सेकेंड की समय सीमा खत्म हो चुकी थी और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। रीप्ले में दिखा कि अगर वह समय पर डीआरएस लेने का फैसला करते को मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ता, क्योंकि गेंद स्टंप से नहीं टकरा रही थी।
भारत एक समय पर 51/5 पर संघर्ष कर रहा था, लेकिन अय्यर और रिद्धिमान साहा की हाफ सेंचुरी के दम पर 81 ओवरों में 234/7 पर पारी घोषित कर दी। इसके बाद न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत खराब की, क्योंकि अश्विन ने यंग को जल्द ही पवेलियन भेज दिया। इसी के साथ अश्विन ने हरभजन सिंह के 417 टेस्ट विकेटों की बराबरी कर ली। इससे पहले, मैच में भारत के लिए अश्विन ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, बल्ले से उन्होंने टीम के लिए कुछ रन जोड़े।
उनके आउट होते ही, रिद्धिमान साहा ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर एक अच्छी साझेदारी की। इसके बाद, लंच से ठीक पहले अय्यर ने 65 रन बनाकर साउदी की गेंद पर आउट हो गए। साहा (नाबाद 61) ने गर्दन की समस्या से जूझते हुए अपना छठा टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान, अक्षर पटेल ने उनका साथ दिया। इस तरह भारत को छठे, सातवें और आठवें विकेट के लिए पचास से अधिक की रनों की साझेदारी से काफी फायदा हुआ।

Related posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर साईकिल रैली एवं रन फॉर नेचर का आयोजन

Pradesh Samwad Team

जल-संसाधन क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता में चयन का ट्रॉयल 21 नवम्बर से

Pradesh Samwad Team

17 वी मास्टर्स नेशनल तैराकी चेम्पियनशिप मेंगलुरु में आयोजित

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment