25.2 C
Madhya Pradesh
October 9, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

सूडान खदान हादसे में निकाले गए 31 शव, 38 की मौत, तलाशी अभियान अभी भी जारी

सूडान के पश्चिमी कोर्डोफान प्रांत में पिछले सप्ताह की शुरुआत में सोने की खदान धंसने से हुए हादसे में बचावकर्मियों ने घटनास्थल से 31 शव निकाले हैं। सूडान के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। देश की सरकारी खनन कंपनी ने कहा कि श्रमिक, ग्रामीण और बचावकर्मी इस उम्मीद में दरसाया खदान में अभियान चला रहे हैं ताकि हादसे में बचे किसी व्यक्ति या शवों को निकाला जा सके।
यह खदान देश की राजधानी खार्तुम से करीब 700 किलोमीटर दूर फुजा गांव में है। कंपनी ने मंगलवार को कहा था कि खदान धंसने से हुए हादसे में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई। सूडान की सरकारी खनन कंपनी ने एक बयान में कहा था कि यह हादसा खार्तूम से 700 किलोमीटर दक्षिण में फूजा गांव में बंद पड़ी एक खदान में हुआ था। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी है।
खनन कंपनी ने फेसबुक पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं जिसमें ग्रामीणों को घटनास्थल पर इकट्ठा होते देखा जा सकता है। तस्वीरों में कम से कम दो ‘ड्रेजर’ इस हादसे में बचे हुए लोगों और शवों को खोजने के काम में जुटे दिख रहे थे। बुधवार को शवों के मिलने की जानकारी सामने आई थी।

Related posts

ब्रिटेन के खुफिया प्रमुख ने गिनाए दुनिया के चार सबसे बड़े खतरे- चीन, रूस, ईरान और आतंकवाद

Pradesh Samwad Team

ज्योतिरादित्य सिंधिया vs वरुण गांधी : अजब संयोग! बीजेपी में बढ़ते-घटते कद की एक दिलचस्प कहानी यह भी है

Pradesh Samwad Team

अदालत के फैसले से दुखी, इमरान खान का युवाओं और समर्थकों को संदेश…

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment